Bank Holiday in October: अक्टूबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट और समय से निपटा लें जरूरी काम Bank Holiday in October: अक्टूबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट और समय से निपटा लें जरूरी काम
Bank Holiday in October: भारत के विभिन्न राज्यों में रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार समेत कुल 16 दिन अक्टूबर में बैंक बंद रहने वाले हैं. वहीं इस महीने पांच रविवार के साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर सात हॉलीडेज तय तो हैं.
अक्टूबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंकसंदीप कुमार - Noida,
- Oct 01, 2023,
- Updated Oct 01, 2023, 10:13 AM IST
अक्टूबर 2023 महीने में कई पर्व, त्योहार, और जयंती पड़ रहे हैं. इस वजह से बैंकों थोक में छुट्टियां रहने वाली है. अक्टूबर महीने में बैंक 16 दिन बंद रहेगा. अगर इस महीने में आपको भी बैंक से जुड़े कोई भी काम है, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट एक बार जरूर देख लें. दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी छुट्टियों की कैलेंडर लिस्ट के अनुसार, भारत के विभिन्न राज्यों में रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार समेत कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
ऐसे में अगर आप बैंक में खाते से जुड़ा, किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ा या बैंक से जुड़ा कोई अन्य जरूरी काम कराने जा रहे हैं तो पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें-
छुट्टी के साथ हो रही अक्टूबर की शुरुआत
खास बात ये है कि अक्टूबर महीने की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ हो रही है. 01 अक्टूबर रविवार और 02 अक्टूबर को छुट्टी है. इस महीने पांच रविवार के साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को मिलाकर सात हॉलीडेज तय तो हैं. इसके अलावा अक्टूबर महीने में एक के बाद कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें बैंकों में कामकाज नहीं होगा. अक्टूबर में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा तक के मौके पर आरबीआई ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है.
इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
- 01 अक्टूबर 2023- रविवार- साप्ताहिक अवकाश, (सभी जगह)
- 02 अक्टूबर 2023- सोमवार- महात्मा गांधी जयंती, (सभी जगह)
- 08 अक्टूबर 2023- रविवार- साप्ताहिक अवकाश, (सभी जगह)
- 14 अक्टूबर 2023- दूसरा शनिवार, महालया (मुख्य रूप से कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में)
- 15 अक्टूबर 2023- रविवार- साप्ताहिक अवकाश, (सभी जगह)
- 18 अक्टूबर 2023- बुधवार- कटि बिहू (असम)
- 21 अक्टूबर 2023- शनिवार- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
- 22 अक्टूबर 2023- रविवार- साप्ताहिक अवकाश, (सभी जगह)
- 23 अक्टूबर 2023- सोमवार- महानवमी/आयुध पूजा
- 24 अक्टूबर 2023- मंगलवार- दशहरा/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
- 25 अक्टूबर 2023- बुधवार, दुर्गा पूजा (दसई) (सिक्किम)
- 26 अक्टूबर 2023- गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसई)/ परिग्रहण दिवस
- 27 अक्टूबर 2023- शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसई)
- 28 अक्टूबर 2023- चौथा शनिवार, लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस
- 29 अक्टूबर 2023- रविवार- साप्ताहिक अवकाश, (सभी जगह)
- 31 अक्टूबर 2023, मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन