BKU नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- नए आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान, कभी भी हो सकती है घोषणा

BKU नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- नए आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान, कभी भी हो सकती है घोषणा

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम एमएसपी गारंटी कानून C2+50,पूर्ण कर्ज माफी, मुफ्त बिजली सहित अपनी सभी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे.

Advertisement
BKU नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- नए आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान, कभी भी हो सकती है घोषणाभारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Photo-Kisan Tak)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित कस्बा बुढाना में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान मजदूर सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें बुढाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसानों व मजदूरों ने हिस्सा लिया. इस सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश का किसान,नौजवान ,बेरोजगार ,युवा ,आदिवासी आज सभी सरकार की गलत नीतियों के परिणाम भुगत रहे हैं. जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह होगा वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा 400 पार बोल रहे, मतलब सरकार की पूरी प्लानिंग है.

अपनी सभी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे

राकेश टिकैत ने कहा कि जनता  वोट नहीं दे रही है, लेकिन जीत ये ही रहे हैं इस देश पर पूर्ण रूप से पूंजीवाद का कब्जा हो चुका है. पूंजीवादी लोग इस देश को चला रहे हैं. वहीं इस देश की नीति और निर्माण कर रहे हैं और जब इस प्रकार के लोग देश का भविष्य तय करेंगे तो ना तो किसान बचेगा और ना मजदूर हम सभी ने मिलकर 13 महीने तक सरकार की गलत नीतियों का डटकर मुकाबला किया था.

मुजफ्फरनगर के बुढाना में किसान- मजदूर सम्मेलन को संबोधित करते राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर के बुढाना में किसान- मजदूर सम्मेलन को संबोधित करते राकेश टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम एमएसपी गारंटी कानून C2+50,पूर्ण कर्ज माफी, मुफ्त बिजली सहित अपनी सभी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे, जो भी सरकार बने हमारे साथ किए गए सभी वादे व हमारी मांगों को पूर्ण करें और आप सभी लोग एक नए आंदोलन के लिए तैयार रहे. जिसकी घोषणा कभी भी हो सकती है.

सभी को मजबूती से इस लड़ाई को लड़ना होगा

टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा कि अदानी ने सेब के किसान को पूर्ण रूप से बर्बाद कर दिया है एक तरफ सरकार पर्यावरण प्रेमी होने का प्रमाण देता है और दूसरी तरफ वनों को काट रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जंगलों की कटाई फिर से शुरू कर रही है वह सभी लोग पेड़ की ही पूजा करते हैं और उसे हरिदेव कहते हैं. हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सभी लोग फिर मिलकर पेड़ लगाए और वनों को बचाएं आप सभी को मजबूती से इस लड़ाई को लड़ना होगा.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुका है. 4 जून को मतगणना होना है, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. नतीजों के मुताबिक देश में फिर एक बार मोदी सरकार आ रही है.

 

POST A COMMENT