Dussehra Bank Holiday List: दशहरा पर इतने दिनों बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने राज्य की छुट्टी

Dussehra Bank Holiday List: दशहरा पर इतने दिनों बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने राज्य की छुट्टी

दुर्गा पूजा और दशहरा पर अगले कई दिनों तक छुट्टियां रहेंगी. यह कहां और किस राज्य में रहेगा यह अलग-अलग चीजों पर निर्भर करेगा. 24 अक्टूबर को देश में दशहरा मनाया जाएगा. कुछ शहरों में दशहरा 23 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा. इससे पहले 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के चलते अलग-अलग शहरों में छुट्टियां रहेंगी.

Advertisement
Dussehra Bank Holiday List: दशहरा पर इतने दिनों बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने राज्य की छुट्टीअक्टूबर में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर महीने में त्योहारों का सीजन जोरों पर शुरू हो चुका है. शारदीय नवरात्र भी शुरू हो गए हैं. वहीं देशभर में दुर्गा पूजा और दशहरा का जश्न मनाया जा रहा है. दुर्गा पूजा को परिवार के साथ मनाने के लिए अष्टमी और नवमी की छुट्टियां भी हैं, ऐसे में बैंकों में भी छुट्टी रहेगी. अक्टूबर के अगले हफ्तों में कई तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं. केंद्रीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर में कुल 16 बैंकों की छुट्टियां हैं. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक का कई जरूरी काम करवाना है तो इस दिन के लिए छोड़कर ना रखें. या अगर किसी जरूरी काम के लिए बैंक जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें कि कहीं बैंक बंद तो नहीं.  

दुर्गा पूजा के कारण इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

दुर्गा पूजा और दशहरा पर अगले कई दिनों तक छुट्टियां रहेंगी. यह कहां और किस राज्य में रहेगा यह अलग-अलग चीजों पर निर्भर करेगा. 24 अक्टूबर को देश में दशहरा मनाया जाएगा. कुछ शहरों में दशहरा 23 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा. इससे पहले 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के चलते अलग-अलग शहरों में छुट्टियां रहेंगी. इसके अलावा 28 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा पर भी छुट्टियां रहेंगी.

ये भी पढ़ें: Bank Holiday in October: अक्टूबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट और समय से निपटा लें जरूरी काम

जानें अक्टूबर में कब और कहां रहेगी छुट्टी?

  • 21 अक्टूबर, 2023-दुर्गा पूजा/महा सप्तमी में (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)
  • 23 अक्टूबर, 2023- दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजय दशमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम)
  • 24 अक्टूबर, 2023-दशहरा (हैदराबाद, इंफाल छोड़कर देशभर में बैंक बंद)
  • 25 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा/दसई (गंगटोक)
  • 26 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा यानी दसई/परिग्रहण (गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर)
  • 27 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा/दसई (गंगटोक)
  • 28 अक्टूबर, 2023- लक्ष्मी पूजा (कोलकाता)
  • 31 अक्टूबर, 2023- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (अहमदाबाद)

इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक

  • 22 अक्टूबर, 2023- रविवार
  • 28 अक्टूबर, 2023- दूसरा शनिवार
  • 29 अक्टूबर, 2023-रविवार
POST A COMMENT