Wheat Price गेहूं का मंडी भाव (सांकेतिक तस्वीर)Wheat Price: चालू सीजन में गेहूं पर सबसे ज्यादा कीमत देने वाले राज्य- मध्य प्रदेश की कई अनाज मंडियों में अचानक गेहूं के न्यूनतम दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. सरकार ने प्रति क्विंटल गेहूं के लिए 2425 रुपये भाव तय किया है. लेकिन, कई मंडियों में किसानों को एमएसपी से काफी कम कीमत मिल रही है. कम कीमतों का आलम ये है कि किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं के लिए 1510 रुपये, 1720 रुपये, 1775 रुपये, 1875 रुपये मिल रहे हैं. ये कीमतें एमएसपी से काफी नीचे हैं और बड़े को अंतर दर्शाती हैं. जानिए मंडियों में ताजा भाव...
| मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
| मुंगावली | अन्य | 1510 | 2550 | 2520 |
| उन्हेल | अन्य | 1850 | 2650 | 2650 |
| नलखेड़ा | अन्य | 2000 | 2508 | 2485 |
| महू | NA | 1775 | 2567 | 2301 |
| खातेगांव | NA | 1720 | 2582 | 2545 |
| मंडला | लोकल | 2200 | 2300 | 2300 |
| मंडला | मिल क्वािलटी | 2350 | 2380 | 2380 |
| मंदसौर | अन्य | 2396 | 2574 | 2574 |
| नसरुल्लागंज | NA | 2301 | 2578 | 2531 |
| सेमरी हरचंद | मिल क्वालिटी | 2305 | 2305 | 2305 |
| शहडोल | मिल क्वालिटी | 2300 | 2300 | 2300 |
उक्त मंडियों में गेहूं की कीमतें एमएसपी से काफी नीचे दर्ज की गईं. वहीं, कुछ में मॉडल कीमत भी कुछ खास ऊपर नहीं देखी गईं.
| मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
| मुरैना | मिल क्वालिटी | 2500 | 2500 | 2500 |
| खरगापुर | मिल क्वालिटी | 2600 | 2600 | 2600 |
| धार | लोकवन | 2425 | 2600 | 2600 |
| चौरई | NA | 2525 | 2530 | 2530 |
| भोपाल | शरबती | 3230 | 3230 | 3230 |
| आष्टा | शरबती | 2602 | 3100 | 3100 |
| अशाेकनगर | शरबती | 2620 | 3605 | 3100 |
| लश्कर | NA | 2550 | 2615 | 2580 |
| विदिशा | शरबती | 2800 | 2800 | 2800 |
मध्य प्रदेश में ही शरबती, लोकवन और मिल क्वालिटी गेहूं पर किसानों को अच्छा भाव मिला. शरबती गेहूं की कीमत तो 3600 रुपये का आंकड़ा पार कर गई.
वर्तमान में कम कीमत देने वाली मंडियों की संख्या कम है. ऐसे में किसान अगर रुककर फसल बेचें तो दाम थोड़ा बढ़ने की संभावना है. किसान थोड़ा समय रुककर जब कीमतें एमएसपी के करीब पहुंचे तो अपनी फसल बेचकर अपना मुनाफा निकाल सकते हैं. वहीं, इस बार मॉनसून भी समय पर आने की संभावना है. मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मॉनसून पहुंचने के आसार है. लेकिन, इसके पहले कई जगहों पर बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि दर्ज की जा रही है. इसलिए किसानों को गेहूं की उपज को नमी से बचााने की जरूरत है, ताकि इसका क्वालिटी और कीमतों पर असर ना पड़े.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today