देशभर के तीन प्रमुख राज्यों में सरकार की ओर से होने वाली गेहूं खरीद की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. ये राज्य मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा हैं. इनके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गेहूं की एमएसपी पर खरीद अभी चल रही है और जून में खत्म होगी. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक 29.78 मिलियन टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और यह खरीद 30 मिलियन टन यानी 300 लाख टन के अंदर ही खत्म हो सकती है, क्योंकि जिन राज्यों में प्रक्रिया जारी है, अब वहां खरीद उतनी नहीं हाे रही है. हालांकि, सरकारी खरीद बंद कर चुके राज्यों और जहां सरकारी खरीद जारी है, उनमें किसान निजी व्यापारियों को भी उपज बेच रहे हैं. ऐसे में जानिए कहां-कितना गेहूं का दाम चल रहा है....
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
विदिशा | NA | 2636 | 2880 | 2880 |
खातेगांव | अन्य | 1601 | 2578 | 2530 |
सिराली | मिल क्वालिटी | 1400 | 2548 | 2534 |
इंदौर | मिल क्वालिटी | 2200 | 2650 | 2609 |
इंदौर | NA | 2500 | 2574 | 2564 |
जबलपुर | अन्य | 2350 | 2550 | 2350 |
जोबट | अन्य | 2400 | 2400 | 2400 |
उमरिया | NA | 2210 | 2500 | 2500 |
कोलारस | अन्य | 2535 | 2535 | 2535 |
कुरावर | NA | 2300 | 2690 | 2505 |
मध्य प्रदेश में बुधवार 28 मई को ज्यादातर मंडियों में गेहूं के भाव सामान्य रहे हैं. लेकिन कुछ मंडियों में न्यूनतम कीमतें एमएसपी से काफी नीचे दर्ज की गईं. सिराली में न्यूनतम कीमत जहां 1400 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई तो वहीं खातेगांव में गेहूं की न्यूनतम कीमत 1601 रुपये दर्ज की गईं. हालांकि, इन दोनों ही मंडियों में मॉडल कीमतें एमएसपी के ऊपर दर्ज की गई.
यह भी पढ़ें - 60 रुपये गेहूं और 90 रुपये किलो हल्दी खरीदेगी ये सरकार, किसानों को करना होगा ये काम
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
अंता | अन्य | 2428 | 2466 | 2447 |
बस्सी | अन्य | 2310 | 2475 | 2392 |
ब्यावर | अन्य | 2400 | 2600 | 2500 |
कपासन | लोकवन | 2400 | 2800 | 2600 |
कोटा | अन्य | 2421 | 2571 | 2525 |
लालसोट | अन्य | 2300 | 2480 | 2422 |
मालपुरा | अन्य | 2335 | 2485 | 2435 |
मंडावरी | अन्य | 2371 | 2451 | 2435 |
मनोहर थाना | 147 एवरेज | 2400 | 2525 | 2462 |
ओसियां-मथानियां | लोकल | 2700 | 2800 | 2750 |
राजस्थान में बुधवार 28 मई को ज्यादातर मंडियों में गेहूं का न्यूनतम भाव एमएसपी के नीचे रहा. हालांकि, अधिकतम और मॉडल कीमतें एमएसपी के ऊपर रही, जो मुनाफे को दर्शाती हैं. राज्य की लालसोट मंडी में गेहूं की न्यूनतम कीमत 2300 रुपये प्रति क्विंटल तो बस्सी में 2310 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. वहीं, इन मंडियों में गेहूं की मॉडल कीमतों की बात करें तो लालसोट में 2422 रुपये प्रति क्विंटल मॉडल कीमत रही और बस्सी में एमएसपी से कम रही और 2392 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today