गुजरात की प्रमुख मंडियों में 21 जून 2025 को गेहूं के भाव में काफी अंतर देखने को मिला. कुछ मंडियों में गेहूं के कम भाव भी देखने को मिले. जामनगर की कलावड़ मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1775 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. इसी तरह ध्रोल और भावनगर की तलेजा मंडियों में भी 1900 रुपये और 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक के न्यूनतम भाव सामने आए. ये दरें किसानों की लागत के मुकाबले कम हैं, जिससे उन्हें नुकसान की आशंका है.
वहीं, भरूच के जंबूसर मंडी में गेहूं की कीमत सबसे ज्यादा 3300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे ऊंची रही. वहीं, भावनगर की महुवा मंडी में कल्याण किस्म के गेहूं का अधिकतम भाव 3055 रुपये तक पहुंच गया. दाहोद में गेहूं 2600 से 2610 रुपये के बीच बिका, जबकि साबरकांठा की बायड मंडी में अधिकतम 2500 रुपये प्रति क्विंटल का रेट रहा. जानिए राज्य की विभिन्न मडियों में गेहूं का भाव…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
तलेजा | कल्याण | 1500 | 2690 | 2095 |
थरा | अन्य | 2350 | 2375 | 2362.5 |
विसनगर | अन्य | 2300 | 2555 | 2427 |
सवरकुंडला | लोकवन | 2000 | 2650 | 2250 |
पोरबंदर | अन्य | 2360 | 2405 | 2380 |
पोरबंदर | लोकवन | 2280 | 2300 | 2290 |
महुवा | कल्याण | 1800 | 3055 | 2500 |
कलावद | अन्य | 1775 | 2485 | 2175 |
ध्रोल | अन्य | 1900 | 2430 | 2165 |
जम्बूसर | अन्य | 2700 | 3300 | 3000 |
दाहोद | अन्य | 2600 | 2610 | 2605 |
बायड | अन्य | 2460 | 2500 | 2480 |
गुजरात की कई मंडियों में मॉडल कीमतें भी काफी नीचे रहीं. इससे पता चलता है कि किसानों को मौजूदा एमएसपी 2425 रुपये प्रति क्विंटल से भी कम कीमत में फसल बेचनी पड़ी.
वहीं, आज मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में गेहूं की आवक और कीमतें बढ़िया रहीं. विदिशा की मंडी में शरबती गेहूं का अधिकतम भाव 3355 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो राज्य का सबसे ऊंचा रेट था. वहीं, अन्य मंडियों जैसे गंजबासौदा, मंंदसौर, उज्जैन और खंडवा में भी लोकवन और शरबती किस्मों के गेहूं का भाव 2700 से 2971 रुपये प्रति क्विंटल तक मिला.
इंदौर, भोपाल और रतलाम जैसी प्रमुख मंडियों में भी 2500 से ऊपर के औसत भाव दर्ज किए गए. हालांकि, कुछ क्षेत्रों जैसे नीमच, शुजालपुर और उमरिया में न्यूनतम भाव 2200 से 2300 के बीच रहा, जिससे किसानों को थोड़ा कम फायदा हुआ. किसानों काे शरबती और लोकवन किस्मों के दाम ज्यादा अच्छे मिले, जबकि सामान्य गेहूं के दाम औसत स्तर पर बने रहे.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today