मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बीते कई हफ्तों से थोक मंडियों में प्याज की कीमतों का हाल बहुत अच्छा नहीं है. महाराष्ट्र देश में प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक है. ऐसे में यहां के किसानों ने बेमौसम बारिश से फसल का नुकसान तो झेला ही, लेकिन प्याज की कम कीमतें भी नुकसान बढ़ा रही हैं. किसानों के मुताबिक, बीते कई दिनों के मुकाबले आज कुछ मंडियों में कीमतें थोड़ी अच्छी रहीं, लेकिन फिर भी मुनाफे के लिहाज से इतनी ठीक भी नहीं थीं. वहीं, मध्य प्रदेश के प्याज किसानों का हाल और भी बुरा है. यहां ज्यादातर मंडियों में भाव बहुत कम रहा. जानिए दोनों मंडियों में प्याज की कीमतें कैसी रहीं…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
अकोला | लोकल | 600 | 2000 | 1400 |
भुसावल | अन्य | 800 | 1200 | 1000 |
छत्रपति संभाजीनगर | अन्य | 100 | 1400 | 750 |
हिंगना | लाल | 1400 | 2000 | 1666 |
जुन्नार, पुणे | अन्य | 400 | 2001 | 1001 |
जुन्नार ओटूर | अन्य | 1000 | 2200 | 1800 |
कलवन | अन्य | 400 | 2400 | 1411 |
खेड चकन | अन्य | 1000 | 1500 | 1400 |
कोल्हापुर | अन्य | 500 | 2100 | 1200 |
लासलगांव | अन्य | 500 | 1850 | 1550 |
लोनंद | अन्य | 500 | 1700 | 1300 |
मंगल वेधा | लोकल | 220 | 1150 | 1100 |
नामपुर | अन्य | 200 | 1780 | 1500 |
पिंंपलगांंव | अन्य | 400 | 2505 | 1550 |
महाराष्ट्र की ज्यादातर मंडियों में आज प्याज की कीमतें 1100 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर दर्ज की गईं, जबकि अधिकतम कीमत 2505 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. हालांकि, न्यूनतम कीमतें काफी कम रहीं.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
आलोट | NA | 150 | 1018 | 500 |
आष्टा | अन्य | 381 | 900 | 500 |
बड़नगर | NA | 450 | 1450 | 700 |
बड़वानी | NA | 1000 | 1000 | 1000 |
भोपाल | अन्य | 491 | 1500 | 900 |
भोपाल | ऑर्गेनिक | 900 | 1000 | 1000 |
गौतमपुर | अन्य | 200 | 1400 | 1200 |
कालापीपल | अन्य | 165 | 1176 | 300 |
मंदसौर | NA | 100 | 956 | 956 |
नरसिंहगढ़ | अन्य | 190 | 1550 | 1410 |
नीमच | NA | 595 | 1390 | 1390 |
शाजापुर | अन्य | 1073 | 1352 | 1352 |
मध्य प्रदेश की मंडियों में आज प्याज की कीमतें किसानों के लिहाज से अच्छी नहीं रहीं. कई मंडियों में कीमतें मुश्किल से 1000 रुपये प्रति क्विंटल यानी 10 रुपये किलोग्राम का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं. हालांकि, कुछ मंडियों में कीमतें 1000 रुपये से ज्यादा दर्ज की गई.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today