देशभर में कई प्रमुख राज्यों में गेहूं की खरीद समाप्त हो चुकी है तो वहीं कुछ में इस महीने समाप्त होगी. इस बीच, कुछ राज्यों की मंडियों में आज गेहूं की आवक कम रही. वहीं, ज्यादातर राज्यों में अब गेहूं की कीमतें एमएसपी के करीब सिमटती नजर आ रही हैं और सरकार की ओर से व्यापारियों पर इसकी भंडारण लिमिट तय किए जाने के बाद लगता है कि कीमतें 2400 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बनी रह सकती हैं. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात की मंडियों में गेहूं का क्या भाव है…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
ब्योहरी | NA | 2400 | 2405 | 2405 |
डबरा | मिल क्वालिटी | 2411 | 2413 | 2413 |
इंदौर | अन्य | 2300 | 2300 | 2300 |
जोबट | अन्य | 2450 | 2450 | 2450 |
नौगांव | अन्य | 2427 | 2450 | 2430 |
सांवेर | अन्य | 2350 | 2551 | 2551 |
बैराड़ | अन्य | 2420 | 2420 | 2420 |
मध्य प्रदेश की कई मंडियों में गेहूं की कीमतें एमएसपी के नीचे दर्ज की गई. वहीं, मंडियों में आवक भी कम दर्ज की गई. सबसे कम भाव इंदौर अनाज मंडी में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल तीनों कीमतें 2300 रुपये प्रति क्विंटल रहीं.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
पीलीभीत | दड़ा | 2370 | 2445 | 2405 |
मिलक | दड़ा | 2430 | 2610 | 2520 |
महरौनी | 147 एवरेज | 2450 | 2600 | 2500 |
फैजाबाद | दड़ा | 2300 | 2370 | 2340 |
बिल्सी | दड़ा | 2500 | 2520 | 2520 |
बलरामपुर | दड़ा | 4080 | 4280 | 4180 |
सीतापुर | दड़ा | 2400 | 2440 | 2425 |
उत्तर प्रदेश की ज्यादातर अनाज मंडियों में भी गेहूं की कीमतें एमएसपी के करीब दर्ज की गई. हालांकि, कुछ में कीमतें थोड़ी ज्यादा रहीं. वहीं, बलरामपुर अनाज मंडी में सबसे ज्यादा कीमत दर्ज की गई. यहां कीमतें 4 हजार रुपये के पार पहुंच गई. यहां दड़ा वैरायटी का गेहूं न्यूनतम कीमत 4080 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका, जबकि अधिकतम 4280 रुपये प्रति क्विंटल. वहीं मॉडल कीमत 4180 रुपये प्रति क्विंटल रहीं. (मॉडल कीमत वह कीमत होती है जिस पर कमोडिटी की सबसे ज्यादा खरीद होती है.)
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
डीसा | अन्य | 2400 | 2420 | 2410 |
हिम्मतनगर | सोनालिका | 2490 | 2705 | 2650 |
जम्बूसर | अन्य | 3000 | 3400 | 3200 |
मोडासा | लोकवन गुजरात | 2500 | 2670 | 2670 |
मोरवा हाफद | अन्य | 2250 | 2500 | 2375 |
विरमगाम | अन्य | 2150 | 2490 | 2320 |
व्यारा | लोकवन | 2000 | 2500 | 2250 |
गुजरात की अनाज मंडियों में भी गेहूं की कीमतों का मिलाजुला हाल रहा. यहां कुछ मंडियों में एमएसपी से कम भाव रहा तो वहीं कुछ में एमएसपी से ऊपर भाव दर्ज किया गया. जम्बूसर अनाज मंडी में 3 हजार से लेकर 3400 रुपये तक भाव रहा.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today