देशभर में विभिन्न दालों की कीमतें अभी न्यूनतम समर्थन मूल्य के करीब चल रही है. खरीफ सीजन में हुई अच्छी फसल के कारण बंपर आवक हुई है और आयात की स्थिति भी मजबूत बनी हुई है. महाराष्ट्र के लातुर में किसानों को नई आवक वाली तुअर 7550 रुपये और उड़द 7400 रुपये का भाव मिल रहा है. हालांकि, यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है, क्योंकि जल्द ही बाजार में नई दाल की आवक तेज हो जाएगी और दाम गिरेंगे. ऐसा होने से खुदरा कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना है.
बता दें कि पिछले दो साल से नेफेड और एनसीसीएफ जैसी सरकारी एजेंसियां दालों की खरीद नहीं कर पा रही थीं, क्योंकि तुअर और उड़द की कीमतें उत्पादन घटने के कारण एमएसपी से बहुत ज्यादा थीं.
मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
अकोला (महाराष्ट्र) | 5100 | 8475 | 6850 |
हिंगाेली (महाराष्ट्र) | 6980 | 7581 | 7280 |
नागपुर (महाराष्ट्र) | 7001 | 7552 | 7414 |
खंडवा (मध्य प्रदेश) | 6525 | 6525 | 6525 |
खिड़किया (मध्य प्रदेश) | 6045 | 6045 | 6045 |
नसरुल्लागंज (मध्य प्रदेश) | 7180 | 7180 | 7180 |
पिपरिया (मध्य प्रदेश) | 5500 | 7600 | 7600 |
नोट: ये मंडी भाव एगमार्कनेट की वेबासाइट के अनुसार 7 जनवरी 2025 के हैं.
मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
अकोला (महाराष्ट्र) | 4200 | 5940 | 5070 |
कल्याण (महाराष्ट्र)- मोगन मीडियम दाल | 9000 | 9800 | 9400 |
मुंबई (महाराष्ट्र) | 8500 | 9200 | 9000 |
पुणे | 9000 | 10200 | 9600 |
बीना (मध्य प्रदेश) | 5315 | 6601 | 6601 |
इंदौर (मध्य प्रदेश) | 8650 | 8650 | 8650 |
खंडवा (मध्य प्रदेश) | 5800 | 5800 | 5800 |
कोलारस (मध्य प्रदेश) | 5410 | 5410 | 5410 |
सागर (मध्य प्रदेश) | 3910 | 6325 | 6325 |
शामगढ़ (मध्य प्रदेश) | 5570 | 5570 | 5570 |
मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो वर्तमान में तुअर दाल का खुदरा बाजार में भाव 160 रुपये के करीब चल रहा है और यह जल्द ही नीचे गिर सकता है. आने वाले कुछ हफ्तों में कीमतों में काफी कमी आने की संभावना है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू खरीफ सीजन में दलहनों का कुल अनुमानित उत्पादन 69.54 लाख टन है. दालों की बंपर आवक से आम लोगों को दाल की महंगी कीमतों से राहत मिलने के आसार हैं.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today