देशभर में एक ओर जहां खुदरा बाजार में प्याज की कीमतों से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं, दूसरी ओर थोक मंडियों में प्याज की कीमतें धड़ाम से गिर गई हैं. देश के कई राज्यों किसान इस गिरावट से काफी परेशान हैं क्योंकि किसानों को उनकी लागत भी नहीं मिल पा रही है. पिछले एक महीने में ही 44 फीसदी तक प्याज का दाम गिर गया है.
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने 3600 रुपये के मुकाबले प्याज की कीमत अब 2000 से 2500 रुपये तक चली गई है. महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह से बढ़ी ठंड और गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से प्याज की आवक बढ़ने से कीमतें गिरती जा रही हैं. इससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं आज महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की मंडियों में प्याज का कितना रहा भाव.
अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
पुणे (मोशी) | 500 | 2500 | 1500 |
पुणे (पिंपरी) | 2400 | 2600 | 2500 |
लासलगांव | 900 | 2301 | 1900 |
पुणे | 1600 | 3200 | 2400 |
सतारा | 2000 | 6000 | 4500 |
खेड़ (चाकन) | 1500 | 2800 | 2300 |
मंगल वेधा | 300 | 2890 | 2350 |
अनाज मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
हरिद्वार (उत्तराखंड) | 1200 | 1700 | 1500 |
गुडगांव (उत्तराखंड) | 1000 | 3000 | 2000 |
रय्या (पंजाब) | 3200 | 3200 | 3200 |
जयपुर ग्रामीण (राजस्थान) | 4200 | 4600 | 4400 |
तेलियामुरा (त्रिपुरा) | 3000 | 3200 | 3100 |
चांदपुर (उत्तर प्रदेश) | 2000 | 2200 | 2100 |
अवागढ़ (उत्तर प्रदेश) | 2800 | 3000 | 2900 |
जैसलमेर (राजस्थान) | 1500 | 3500 | 2500 |
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today