प्याज हमारे रोज़मर्रा के खाने का अहम हिस्सा है, लेकिन जब इसकी कीमत ऊपर-नीचे होती है, तो हर घर का बजट हिल जाता है. हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों से प्याज की कीमतों में बदलाव की खबरें आ रही हैं. कहीं प्याज 2 रुपये सस्ता हुआ है, तो कहीं इसकी कीमतों में इज़ाफा देखा गया है. ऐसे में यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि आपके राज्य में प्याज कितने का बिक रहा है. इसी कड़ी में हम आपको बताएंगे कि किन राज्यों में प्याज सस्ता हुआ है और कहां इसके दाम बढ़े हैं.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बाराहाट | 2000 | 2500 | 2200 |
जयनगर | 2300 | 2500 | 2400 |
मुरलीगंज | 2000 | 2100 | 2050 |
सोनपुर | 1500 | 1520 | 1510 |
ताजपुर | 1400 | 1600 | 1500 |
मंडियों में 9 जून 2025 को प्याज की कीमतों में भारी असमानता देखने को मिली, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है. बिहार के ताजपुर मंडी में प्याज की कीमत 1400 रुपये क्विंटल बिका. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो बाराहाट और जयनगर मंडी में प्याज की कीमत 2500 रुपये क्विंटल दर्ज की गयी.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
अंबाला कैंट. | 700 | 1000 | 800 |
बल्लभगढ़ | 800 | 1000 | 1000 |
बरवाला | 900 | 1000 | 950 |
बरवाला(हिसार) | 1000 | 1100 | 1100 |
भिवानी | 1140 | 1350 | 1250 |
9 जून को हरियाणा की मंडियों न्यूनतम भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल अंबाला मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव की बात करें तो 1350 रुपये क्विंटल भिवानी मंडी में दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बहुत | 50 | 800 | 800 |
बदनावर | 175 | 900 | 600 |
भोपाल | 500 | 1100 | 1000 |
इंदौर | 250 | 1065 | 794 |
कालापीपल | 300 | 300 | 300 |
मध्य प्रदेश में प्याज की कीमतों का हाल बुरा है. न्यूनतम कीमतों के अलावा मॉडल कीमतें भी काफी कम रहीं, जिसमें किसानों का लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
भुसावल | 1000 | 1300 | 1200 |
छत्रपति संभाजीनगर | 600 | 1500 | 1050 |
देवाला | 200 | 1755 | 1575 |
धुले | 610 | 850 | 800 |
कोल्हापुर | 500 | 2100 | 1200 |
9 जून को महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का न्यूनतम भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल देवाला मंडी में दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम कीमत की बात करें तो प्याज का अधिकतम भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल कोल्हापुर मंडी में दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें:
राजस्थान में सबसे ज्यादा गेहूं का रेट कहां है? जानिए यूपी की अनाज मंडियों का हाल
Onion-Garlic Price: प्याज-लहसुन उगाने वाले किसान बेहाल! 50 से 150 रुपये क्विंटल बिकी उपज
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today