Onion Price: महाराष्ट्र में प्‍याज को सरकारी खरीद का सहारा, MP में अच्‍छे भाव के लिए तरस रहे किसान

Onion Price: महाराष्ट्र में प्‍याज को सरकारी खरीद का सहारा, MP में अच्‍छे भाव के लिए तरस रहे किसान

Onion Mandi Rate: महाराष्ट्र में प्याज किसानों को सरकारी खरीद का सहारा मिलने लगा है. सरकार ने खरीद दर बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दी है, जिससे मंडियों में दामों को सपोर्ट मिला है. नागपुर, नासिक और चंद्रपुर समेत कई बाजारों में औसत कीमतें 1,650 से 2,100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचीं. दूसरी ओर मध्य प्रदेश में प्याज किसानों को अभी भी बेहतर भाव का इंतजार है.

Advertisement
Onion Price: महाराष्ट्र में प्‍याज को सरकारी खरीद का सहारा, MP में अच्‍छे भाव के लिए तरस रहे किसानप्‍याज का मंडी भाव (फाइल फोटो)

महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश दोनों ही राज्‍य प्रमुख प्‍याज उत्‍पादक राज्‍य हैं, लेकिन वर्तमान में यहां की मंडियों में किसानों को मिलने वाले भाव में काफी अंतर है. जहां महाराष्‍ट्र में ज्‍यादातर मंडियों में किसानों को मॉडल रेट 1300 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर मिल रहा है, वहीं मध्‍य प्रदेश में यह काफी कम है. दरअसल, महाराष्ट्र में सरकारी खरीद शुरू होने और खरीद दर बढ़ने का असर अब मंडियों में भी दिखाई देने लगा है, जबकि मध्य प्रदेश में कई मंडियों में किसान अभी भी अच्छे भाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

महाराष्ट्र में सरकारी एजेंस‍ियों द्वारा खरीद के लिए पिछले शनिवार से प्याज खरीद दर बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो (1,650 रुपये प्रति क्विंटल) कर दी है. इससे पहले खरीद 12.35 रुपये प्रति किलो से शुरू हुई थी और बाद में इसे बढ़ाकर 15.80 रुपये प्रति किलो किया गया था. सरकार की ओर से खरीद का रेट बढ़ाने से किसानों के लिए निजी मंडियाें में भी राहत भरे हालात नजर आ रहे हैं. हालांकि, किसानों का कहना है कि ये दाम अभी भी मुनाफे के लिहाज से पर्याप्‍त नहीं हैं. जानिए दोनों राज्‍यों की मंडियों में प्‍याज के ताजा भाव...

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
पारनेर एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 400 2,200 1,450
अकोला एपीएमसी अन्य / स्थानीय 500 1,800 1,200
अमरावती (फल एवं सब्जी मार्केट) एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 600 2,600 1,600
चंद्रपुर (गंजवाड़) एपीएमसी अन्य / स्थानीय 1,500 2,400 2,000
कोल्हापुर एपीएमसी अन्य / स्थानीय 500 2,300 1,300
मुंबई प्याज एवं आलू मार्केट एपीएमसी अन्य / स्थानीय 1,000 1,900 1,450
कृषि उपज मंडी समिति हिंगना लाल प्याज / स्थानीय 2,000 2,200 2,100
नागपुर एपीएमसी लाल प्याज / स्थानीय 1,000 1,800 1,600
देवला एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 750 2,000 1,650
लासलगांव (निफाड) एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 600 1,820 1,700
लासलगांव (विंचूर) एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 500 2,301 1,750
नामपुर एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 455 2,225 1,800
सिन्नर एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 500 1,826 1,650
पुणे एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 700 2,100 1,400
पुणे (खड़की) एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 700 1,100 900
सांगली (फल एवं सब्‍जी मार्केट) एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 500 2,200 1,350
मंगल वेधा एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 350 1,630 1,350

ताजा मंडी आंकड़े भी बताते हैं कि महाराष्ट्र के कई बाजारों में भाव सरकारी खरीद स्तर के आसपास या उससे ऊपर जाने लगे हैं. नागपुर के हिंगना बाजार में लाल प्याज का औसत भाव 2,100 रुपये प्रति क्विंटल रहा, चंद्रपुर में 2,000 रुपये, जबकि नासिक के नामपुर, लासलगांव (विंचूर) और लासलगांव (निफाड) में औसत भाव क्रमश: 1,800 रुपये, 1,750 रुपये और 1,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे. पारनेर, पुणे और मुंबई बाजारों में भी औसत कीमतें 1,400–1,450 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहीं.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
भोपाल एपीएमसी प्याज / FAQ 900 1,800 1,300
कुक्षी (फल एवं सब्जी) एपीएमसी प्याज / ग्रेड A 600 1,300 900
गौतमपुरा एपीएमसी प्याज / नॉन-FAQ 500 1,000 1,000
इंदौर एपीएमसी प्याज / FAQ 534 1,917 1,917
इंदौर एपीएमसी प्याज / नॉन-FAQ 437 1,840 1,826
मुरैना एपीएमसी छोटी प्याज - I / नॉन-FAQ 1,000 1,000 1,000
सारंगपुर एपीएमसी स्थानीय / नॉन-FAQ 254 410 410
बड़नगर एपीएमसी प्याज / FAQ 500 1,400 1,400
बड़नगर एपीएमसी प्याज / नॉन-FAQ 500 700 700
बड़नगर एपीएमसी जैविक प्याज / FAQ 751 851 851
बड़नगर एपीएमसी जैविक प्याज / नॉन-FAQ 425 425 425

मध्य प्रदेश में प्‍याज को लेकर अभी मंडियों में मजबूत भाव की स्थित‍ि नहीं दिख रही है. कई मंडियों में भाव दबाव में बने हुए हैं और किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में और सुधार होगा. राजगढ़ के सारंगपुर में औसत भाव केवल 410 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. बड़नगर में नॉन-FAQ प्याज 700 रुपये प्रति क्विंटल और भोपाल में औसत भाव 1,300 रुपये रहा. हालांकि, इंदौर एपीएमसी में अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज को 1,917 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला, जिससे किसानों के बीच बेहतर क्वालिटी और बेहतर समय पर बिक्री की उम्मीद बनी हुई है.

POST A COMMENT