Potato Price: आलू की कीमतों में गिरावट बरकरार, किसानों को 10 रुपये भाव मिलना भी मुश्किल, जानें 3 राज्‍यों का हाल

Potato Price: आलू की कीमतों में गिरावट बरकरार, किसानों को 10 रुपये भाव मिलना भी मुश्किल, जानें 3 राज्‍यों का हाल

Potato Mandi Rate: पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की मंडियों में 12 जून को आलू के भाव में बड़ा अंतर देखने को मिला. कई बाजारों में कीमतें नरम रहीं, जबकि कुछ मंडियों में ही रेट 10 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर गए. जानिए तीनों राज्‍यों में क्‍या रहा भाव...

Advertisement
आलू की कीमतों में गिरावट बरकरार, किसानों को 10 रुपये भाव मिलना भी मुश्किल, जानें 3 राज्‍यों का हालआलू के भाव में नरमी बरकरार (फाइल फोटो)

इन दिनों देशभर में ज्‍यादातर राज्‍यों में आलू किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है. प्रमुख आलू उत्‍पादक राज्‍यों पश्‍चि‍म‍ बंगाल, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश की ज्‍यादातर फल और सब्‍जी मंडियों में आलू की कीमतें काफी कम चल रही हैं, जिससे किसानों का लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है. किसानों को बड़ी मुश्किल से दहाई के आंकड़ो में फसल का भाव मिल रहा है. एगमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, 12 जून को पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की अलग-अलग मंडियों में आलू के भाव में बड़ा अंतर देखने को मिला. कई जगहों पर न्यूनतम भाव 300 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहा, जबकि कुछ मंडियों में अधिकतम कीमत 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज गई. हालांकि, ज्‍यादातर मंडियों में मॉडल रेट यानी प्रचलित भाव कम ही रहे.

बंगाल की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
इंडस (बांकुरा सदर) एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 710 750 730
बीरभूम एपीएमसी आलू / एफएक्यू 950 1050 1000
बक्सिरहाट एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 660 700 680
गंगारामपुर (दक्षिण दिनाजपुर) एपीएमसी लोकल / एफएक्यू 450 500 480
कुर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी रेड / एफएक्यू 1400 1600 1500
कालीपुर एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 820 840 840
रामकृष्णपुर (हावड़ा) एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 1000 1040 1020
उलुबेरिया एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 1010 1040 1020
धुपगुड़ी एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 550 620 600
झाड़ग्राम एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 800 890 850
बड़ा बाजार (पोस्ता बाजार) एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 1000 1080 1050
बड़ा बाजार (पोस्ता बाजार) एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 880 950 920
गाजोल एपीएमसी लोकल / एफएक्यू 430 500 480
घाटाल एपीएमसी ज्योति / लोकल 830 850 840
बेलडांगा एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 760 780 770
बेथुआदहारी एपीएमसी देसी / ग्रेड ए 1000 1020 1010
बारासात एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 1100 1100 1100
आसनसोल एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 860 900 880
कटवा एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 500 510 505
बलरामपुर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 1000 1200 1100
डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना) एपीएमसी ज्योति / एफएक्यू 960 1000 980
कालियागंज एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 470 500 480

पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू के भाव सबसे अधिक उतार-चढ़ाव वाले रहे. कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी में रेड आलू का अधिकतम भाव 1600 रुपये और मॉडल रेट 1500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. बारासात में मॉडल भाव 1100 रुपये रहा. कोलकाता के बड़ा बाजार (पोस्ता बाजार) में 920 से 1050 रुपये मॉडल रेट दर्ज हुए. वहीं मालदा, गंगारामपुर और कालियागंज जैसी मंडियों में मॉडल भाव 480 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया.

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
चर्रा एपीएमसी देसी / एफएक्यू 700 800 750
हसनपुर एपीएमसी देसी / एफएक्यू 400 420 410
बिसौली एपीएमसी अन्य / मीडियम 400 600 400
बुलंदशहर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 400 400 400
जसवंतनगर एपीएमसी देसी / मीडियम 550 750 650
बिंदकी एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 800 800
शादाबाद एपीएमसी आलू / स्मॉल 400 500 450
मैगलगंज एपीएमसी देसी / एफएक्यू 550 600 575
आनंदनगर एपीएमसी आलू / एफएक्यू 1505 1515 1510
कोसीकलां एपीएमसी देसी / एफएक्यू 700 790 750
दोहरीघाट एपीएमसी आलू / एफएक्यू 1000 1000 1000
लालगंज एपीएमसी देसी / एफएक्यू 600 700 650
भेहजोई एपीएमसी आलू / लोकल 400 410 405
खलीलाबाद एपीएमसी आलू / मीडियम 1200 1200 1200
शाहजहांपुर एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 450 500 455.68
कैराना एपीएमसी देसी / एफएक्यू 600 700 650
हरगांव (लहरपुर) एपीएमसी लोकल / लोकल 510 510 510
वाराणसी एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 800 800 800

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर मंडियों में आलू के भाव मध्यम स्तर पर रहे. चर्रा, कोसीकलां, बिंदकी और वाराणसी मंडियों में मॉडल भाव 750 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा. आनंदनगर मंडी में सबसे ऊंचा मॉडल रेट 1510 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं हसनपुर, बिसौली और भेहजोई में मॉडल भाव 400 से 410 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहा.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बुरहानपुर (एफ एंड वी) एपीएमसी लोकल / लोकल 1000 1600 1400
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसी अन्य / एफएक्यू 300 1200 700
मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसी आलू / ग्रेड बी 1000 1200 1077
हरदा (एफ एंड वी) एपीएमसी देसी / मीडियम 1100 1300 1200
होशंगाबाद (एफ एंड वी) एपीएमसी आलू / एफएक्यू 450 860 600
सांवेर (एफ एंड वी) एपीएमसी आलू / ग्रेड ए 800 1800 1400
पेटलावद (एफ एंड वी) एपीएमसी देसी / ग्रेड ए 1000 1000 1000
मुरैना एपीएमसी देसी / नॉन-एफएक्यू 300 450 450
पोरसा एपीएमसी आलू / एफएक्यू 600 700 700
सागर (एफ एंड वी) एपीएमसी लोकल / लोकल 800 1200 1000
मैहर (एफ एंड वी) एपीएमसी आलू / लोकल 600 600 600
उज्जैन एपीएमसी आलू / नॉन-एफएक्यू 533.21 600 600

मध्य प्रदेश में सांवेर (इंदौर) मंडी में ग्रेड ए आलू का अधिकतम भाव 1800 रुपये और मॉडल भाव 1400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. बुरहानपुर में भी मॉडल रेट 1400 रुपये रहा. हरदा में मॉडल भाव 1200 रुपये और मनावर में 1077 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. दूसरी ओर देवास, होशंगाबाद, मैहर और उज्जैन जैसी मंडियों में मॉडल रेट 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहा.

POST A COMMENT