किसान तक के मंडी पेज पर आपका स्वागत है। यहां आप देश की हर मंडी में चल रहा फसल का दाम देख सकते हैं। आपको पुराने मंडी भाव की जानकारी भी इस पेज पर मिलेगी। देश भर की मंडियों में आज का सबसे ज्यादा भाव रहा रुपये/क्विंटल और सबसे कम भाव रहा रुपये/क्विंटल ।
| राज्य | मंडी | कृषि जिंस | आवक (क्विंटल में) | व्यापार (क्विंटल में) | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आलू की थोक कीमतें दबाव में बनी हुई हैं. कई मंडियों में भाव 500 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे, जिससे किसानों की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. उत्तर प्रदेश में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 54.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
देशभर में टमाटर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला है. 18 जून 2026 के मंडी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाव 500 रुपये से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे. तेलंगाना में सबसे मजबूत कीमतें दर्ज हुईं.
तमिलनाडु के कामुथी क्षेत्र में NAFED ने MSP के तहत उड़द की खरीद शुरू की है, जहां किसानों से 78 रुपये प्रति किलो की दर पर 875 मीट्रिक टन खरीद की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य बाजार में कम कीमत मिलने पर किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उन्हें नुकसान से बचाना है.
कर्नाटक में आम किसानों को गिरते बाजार भाव से राहत दिलाने की मांग तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर 2026-27 के लिए प्राइस डेफिशिएंसी पेमेंट स्कीम लागू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इससे किसानों को लागत और बाजार मूल्य के अंतर की भरपाई मिल सकेगी.
Onion Mandi Rate: महाराष्ट्र में प्याज किसानों को सरकारी खरीद का सहारा मिलने लगा है. सरकार ने खरीद दर बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दी है, जिससे मंडियों में दामों को सपोर्ट मिला है. नागपुर, नासिक और चंद्रपुर समेत कई बाजारों में औसत कीमतें 1,650 से 2,100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचीं. दूसरी ओर मध्य प्रदेश में प्याज किसानों को अभी भी बेहतर भाव का इंतजार है.
देश की मंडियों में सोयाबीन के भाव मजबूत बने हुए हैं और कई बाजारों में कीमतें एमएसपी 5,708 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर चल रही हैं. कुछ मंडियों में मॉडल रेट 6,500–7,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास दर्ज किए गए, जबकि एक मंडी में अधिकतम भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गया.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today