Ayodhya diwali: अयोध्या दीपोत्सव में जलेंगे 24 लाख दिए, 51 घाटों जलाए जाएंगे 1.51 लाख गोबर से बने दीए

Ayodhya diwali: अयोध्या दीपोत्सव में जलेंगे 24 लाख दिए, 51 घाटों जलाए जाएंगे 1.51 लाख गोबर से बने दीए

उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में इस दीपोत्सव में विश्व रिकार्ड बनाने जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बार अयोध्या के 51 घाटों पर दीपावली की मौके पर 24 लाख दिए जलाए जाएंगे.  जिनमें 1.51 लाख  गोबर से बने हुए गोदीप भी शामिल होंगे।

Advertisement
Ayodhya diwali: अयोध्या दीपोत्सव में जलेंगे 24 लाख दिए, 51 घाटों जलाए जाएंगे 1.51 लाख गोबर से बने दीएअयोध्या में दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकार्ड

उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में इस दीपोत्सव में विश्व रिकार्ड बनाने जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. 2017 से अयोध्या में शुरू हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में हर बार सरकार के द्वारा दीयों की संख्या के बढ़ने का प्रयास जारी है. इस बार अयोध्या के 51 घाटों पर दीपावली की मौके पर 24 लाख दिए जलाए जाएंगे जिनमें 1.51 लाख  गोबर से बने हुए गोदीप भी शामिल होंगे. पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 151000 गोदीप भेंट किया जो अयोध्या दीपोत्सव में जलाए जाएंगे. प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीपावली पर गोबर से बने बने दीपक का इस्तेमाल किए जाने की प्रदेश की जनता से अपील भी की है. उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता और आस्था के अनुसार गाय पूजनीय और दर्शनीय है. इसलिए गौ-माता कहलाई जाती है.उन्होंने कहा गाय का दूध अमृत है और गाय के पवित्र गोबर में मां लक्ष्मी का वास है. 

ये भी पढ़ें :न्यूनतम निर्यात मूल्य घटने के बाद बढ़ी बासमती धान की कीमत, क‍िसानों को म‍िला फायदा

अयोध्या दीपोत्सव में जलेंगे 1 लाख 51 हजार गोदीप

उत्तर प्रदेश के दुग्ध विकास एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाय के गोबर से बने हुए 151000 गोदीप को भेंट किया है. यह गोदीप पावन नगरी अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होंगे. पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश के सभी विधायकों एवं विधान परिषद के सदस्यों से भी अपील की है कि वे गोदीप जलाकर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करें और अपने क्षेत्र के लोगों को भी गोबर से बने गोदीप और लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए प्रोत्साहित करें. उन्होंने कहा है कि भारतीय सभ्यता और आस्था के अनुसार गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास माना गया है. इसलिए दीपोत्सव की मौके पर गाय के गोबर से बने हुए दीपक को लोग अपने दीपोत्सव में जरूर शामिल करें. 

अयोध्या में दीपोत्सव पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव की मौके पर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है. दिवाली के मौके पर 51 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे.अयोध्या दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम की पैड़ी को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है. राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के साथ-साथ संपूर्ण रामनगरी को भव्यता प्रदान करने का अभियान चल रहा है. बता दे 2017 में प्रदेश में पहली बार अयोध्या में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पहली बार 170000 दीपक जलाए गए थे.

 

POST A COMMENT