यहां बाजार से कम भाव में मिल रहा है आलूबाजार में इस वक्त आलू का दाम लगभग 25 रुपये किलो चल रहा है, लेकिन नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) बाजार से काफी सस्ता आलू बेच रहा है. स्मॉल फार्मर्स एग्री बिजनेस कंसोर्टियम (SFAC) ने अपने ट्विटर प्लेटफार्म पर यह जानकारी साझा की है. जिसमें कहा गया है कि उच्च गुणवत्ता वाला आलू काफी किफायती कीमत पर मिल रहा है. बिना किसी डिलीवरी चार्ज के घर बैठे इसे मंगवा सकते हैं. एनसीसीएफ इंडिया के जरिए FPO किसानों द्वारा उगाए आलू ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. यह उपभोक्ताओं को 34 रुपये में दो किलो आलू दे रहा है. इससे उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिलेगी.
एनसीसीएफ इस वक्त प्याज का दाम भी कम करने के लिए कोशिश कर रहा है. पूरे देश में यह 25 रुपये किलो प्याज बेच रहा है जबकि बाजार में दाम 60 रुपये प्रति किलो चल रहा है. इसलिए उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम अच्छा है. प्याज की महंगाई की वजह से जनता काफी परेशान है. अब आलू का दाम भी बढ़ रहा है, इसलिए एनसीसीएफ पहले से ही दाम घटाने की कोशिश में जुट गया है ताकि उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना न करना पड़े.
स्मॉल फार्मर्स एग्री बिजनेस कंसोर्टियम (Small Farmers Agribusiness Consortium ) किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आलू बेच रहा है.यहां से आप बाज़ार की तुलना में कम भाव में आलू खरीद सकते हैं और इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी भी करवा सकते हैं.
उच्च गुणवत्ता वाले आलू, वो भी किफायती कीमत पर! 🥳
— SFAC India (@sfacindia) November 13, 2023
बिना किसी डिलीवरी चार्ज के घर बैठे मंगवाएं। @NCCF_India के जरिये #FPO किसानों द्वारा उगाये आलू ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
लिंक👇https://t.co/OPlN7KAu8o
न्यूनतम खरीदारी 2 kg/ 34 रूपये@AgriGoI @nstomar @ShobhaBJP @KailashBaytu pic.twitter.com/yN0VTEVidZ
भारत में किसान आलू की कई किस्मों की खेती करते हैं. लेकिन कुफरी पुखराज, कुफरी अशोका, कुफरी अलंकार, कुफरी लालिमा और कुफरी सदाबहार आलू की बेहतरीन किस्में हैं. इन किस्मों की बुवाई करने पर बंपर पैदावार मिलती है. वहीं, देर से पकने वाले आलू के बारे में बात करें तो कुफरी सिंधुरी, कुफरी फ्ऱाईसोना और कुफरी बादशाह बेहतरीन किस्में हैं. वहीं, अगर सबसे कम दिन में पक कर तैयार होने वाली आलू की बात करें, तो कुफरी अशोका, कुफरी अलंकार और कुफरी लालिमा सहित कई किस्में हैं, जो महज 70 से 100 दिनों में तैयार हो जाती हैं. इन किस्मों को केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला ने विकसित किया है.
बिग बॉस्केट पर फ्रेश आलू, 1 किलो आलू की एमआरपी 51 रुपये है. यह ऑनलाइन प्लेटफार्म इस पर 33 प्रतिशत की छूट दे रहा है. इस तरह आलू का दाम इस पर 34 रुपये किलो है. इतनी छूट के बाद भी एनसीसीएफ के मुकाबले इस पर डबल दाम है. इतने में आप अच्छी क्वालिटी का दो किलो आलू खरीद सकते हैं. ज्यादातर बाजारों में भी बिग बॉस्केट के मुकाबले कम दाम पर ही आलू मिल रहा है.
आलू रोपने के समय ही कुदाली से मिट्टी चढ़ाकर लगभग 15 सें. मी. ऊँचा मेड बना दिया जाता है तथा उसे कुदाली से हल्का थप-थप कर मिट्टी दबा दिया जाता है ताकि मिट्टी की नमी बनी रहे तथा सिंचाई में भी सुविधा हो. यदि सुविधा हो तो बड़े खेत में पोटेटो प्लांटर से भी रोपनी की जाती है.
ये भी पढ़ें: Onion Prices: खरीफ फसल की आवक में देरी, महाराष्ट्र में बढ़ी प्याज की थोक कीमत
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने 86 लाख किसानों को दिया दिवाली का तोहफा, खाते में पहुंचे 1720 करोड़ रुपये
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today