इंसान और पर्यावरण दोनों के लिए लाभदायक है जैविक खेती, पढ़ें इसके 5 बड़े फायदे इंसान और पर्यावरण दोनों के लिए लाभदायक है जैविक खेती, पढ़ें इसके 5 बड़े फायदे
Organic Farming: देश में किसानों के बीच जैविक खेती का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस खेती को बढ़ाने के लिए सरकार भी किसानों को जागरूक कर रही है. दरअसल, जैविक खेती से किसानों को कई लाभ भी होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Organic Farming: जैविक खेतीसंदीप कुमार - Noida,
- May 26, 2025,
- Updated May 26, 2025, 7:02 PM IST
इन दिनों भारत में जैविक खेती खूब चर्चा में है. देशभर में कई किसान जैविक खेती कर रहे हैं और इसमें उन्हें तेजी से सफलता भी मिल रही है. इस तकनीक में पूरी तरह से प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, यह खेती किसानी के लिए काफी लाभदायक है. जैविक खेती में जहां किसानों को लागत कम आती है. वहीं, फसलों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है. इसलिए किसानों को इसमें फायदा होता है. दरअसल, खेती में रसायनों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण मिट्टी अपनी उपजाऊ शक्ति खोती जा रही है. इससे साल दर साल फसलों का उत्पादन कम होता जा रहा है. ऐसी ही समस्याओं को देखते हुए किसान तेजी से जैविक खेती कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं जैविक खेती के क्या-क्या फायदे हैं.
स्वास्थ्य के लिए जरूरी जैविक खेती
किसान खेती-किसानी में अधिक लाभ कमाने के लिए खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं. इसके उपयोग से खेतों की मिट्टी सहित मानव स्वास्थ्य में भी लगातार गिरावट आ रही है. साथ ही रासायनिक खाद और मशीनीकरण से खेती की लागत भी बढ़ रही है. वहीं, किसानों को अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में अपने स्वस्थ जीवन और पौष्टिक सामान खाने के लिए जैविक खेती एक बेहतर विकल्प है.
ये भी पढ़ें:- Kashmir Cherry: सेब नहीं, कश्मीर में चेरी की खेती है किसानों का सबसे बड़ा सहारा, जानिए कैसे
जैविक खेती की क्या है आवश्यकता
- कृषि उत्पादन में टिकाऊपन के लिए जरूरी है जैविक खेती
- मिट्टी की बेहतर स्वास्थ्य के लिए करें जैविक खेती
- पर्यावरण को बेहतर और प्रदूषण को भी रोकती है जैविक खेती
- प्राकृतिक चीजों को बचाने के लिए जरूरी है जैविक खेती
- मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी फायदेमंद है जैविक खेती
- इसके अलावा उत्पादन की लागत को भी कम करती है
जानिए जैविक खेती के क्या हैं फायदे
- जैविक खेती की फायदे की बात करें तो ये पर्यावरण के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसके साथ ही इस खेती में संसाधनों का उपयोग कम करना पड़ता है.
- जैविक खेती में खादों, कीटों और रोगों की रोकथाम में काम आने वाले उत्पादों का उत्पादन किसान अपने खेत पर ही कर सकते हैं, जिससे खेती उत्पादन लागत में कमी आती है.
- जैविक कृषि में कचरे के उचित प्रबंधन करके प्राकृतिक तरीके से खाद बनाया जा सकता हैं, जो जैविक खेती के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा जैविक खेती से होने वाले फायदों की बात करें तो मिट्टी में कार्बनिक कार्बन और उर्वरता में सुधार होता है.
- जैविक खेती में सरसों की पत्तियां झड़कर खेत की मिट्टी में मिल जाती है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ा देते हैं. साथ ही जैविक खेती में उपस्थित अलग-अलग लाभदायक जीवों की क्रियाशीलता बढ़ जाती है. इसके अलावा मिट्टी की जलधारण क्षमता भी बढ़ जाती है.
- जैविक खेती करने पर मिट्टी के पोषण को भी बढ़ावा मिलता है. इसके कारण मिट्टी के भौतिक रासायनिक जैविक गुणों में सुधार होता है.