Foxtail Millet Recipe: ये हलवा खाकर वजन होगा कम और खिलेगी रंगत, पूरी रेसिपी के लिए देखें Video

Foxtail Millet Recipe: ये हलवा खाकर वजन होगा कम और खिलेगी रंगत, पूरी रेसिपी के लिए देखें Video

कंगनी को आम बोलचाल की भाषा में फॉक्सटेल मिलेट भी कहते हैं. कंगनी में कैल्शियम और आहारीय फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है. इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार के खनिज, एंजाइम और विटामिन पाए जाते हैं. कंगनी में फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है.

Advertisement
Foxtail Millet Recipe: ये हलवा खाकर वजन होगा कम और खिलेगी रंगत, पूरी रेसिपी के लिए देखें Video जानें कंगनी खाने के फायदे

हलवा एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. इसका एक और कारण यह भी है कि इसे घर पर भी बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. दूसरी ओर, कुछ लोग भोजन के बाद डेजर्ट के रूप में हलवा खाते हैं. इतना ही नहीं कई खास मौकों पर अपनों का मुंह मीठा करने के लिए भी हलवा बनाया जाता है. ऐसे में हलवा अगर कंगनी यानी फॉक्सटेल मिलेट का हो तो फिर क्या कहना. पोषण को ध्यान में रखते हुए अब कई लोग अपने भोजन में पोषक तत्वों को शामिल कर रहे हैं ताकि सेहत बनी रहे. ऐसे में आइए जानते हैं कंगनी का हलवा खाने के फायदे क्या हैं और इसकी रेसिपी क्या है.

क्या है कंगनी और इसको खाने के फायदे

कंगनी को आम बोलचाल की भाषा में फॉक्सटेल मिलेट भी कहते हैं. कंगनी में कैल्शियम और आहारीय फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है. इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार के खनिज, एंजाइम और विटामिन पाए जाते हैं. कंगनी में फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है. कंगनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर होता है और इसलिए इन्हें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स में गिना जाता है. कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को पचाने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए ये वजन घटाने के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं. आयरन, फास्फोरस और आहारीय फाइबर से भरपूर होने के कारण कंगनी कमजोरी से पीड़ित लोगों के लिए एक फायदेमंद विकल्प है. कंगनी से बनी रोटी और अन्य व्यंजन खाने से पेट तो भरता ही है साथ ही तुरंत एनर्जी भी मिलती है. इस लिए इसे एनर्जि बूस्टर भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Jowar Salad: झटपट बनाएं और खाएं मोटे अनाज का ये सलाद, जबरदस्त जायके के साथ मिलेगी सेहत की सौगात

फॉक्सटेल बादाम हलवा बनाने के लिए जरूरी सामाग्री

  • छिले हुए बादाम - ½ कप
  • दूध - 1½ कप
  • ताजी क्रीम - ½ कप
  • फॉक्सटेल बाजरा का आटा - 3 ½ बड़े चम्मच
  • गुड़ पाउडर - 2 बड़े चम्मच
  • भुनी हुई बादाम के टुकरे – हलवा को सजाने के लिए
  • पिसी हुई हरी इलायची - एक चुटकी
न्यूट्रिशनल वैल्यू
न्यूट्रिशनल वैल्यू

कंगनी हलवा बनाने की विधि

  • बादाम को उबलते पानी में दो घंटे तक भिगोकर रखें, फिर छिलका हटा दें.
  • बादाम को ½ कप दूध के साथ मुलायम होने तक फेंटें.
  • एक पैन में 1 कप दूध और क्रीम को उबाल आने तक गर्म करें.
  • फॉक्सटेल बाजरा का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ.
  • पैन में बादाम दूध का पेस्ट और गुड़ पाउडर डालें.
  • आंच को मध्यम से कम कर दें और मिश्रण के गाढ़ा होने तक (लगभग 15-20 मिनट) लगातार हिलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं.
  • एक कटोरी में मिश्रण को फेंटें.
  • इसमें एक चुटकी हरी इलायची पाउडर मिलाएं और हलवे को ठंडा होने दें
  • तापमान.भुने हुए बादाम से सजाएं.

 

POST A COMMENT