फौरन कराएं फार्मर रजिस्ट्री... UP में किसानों को आसानी से मिलेगा खाद- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

फौरन कराएं फार्मर रजिस्ट्री... UP में किसानों को आसानी से मिलेगा खाद- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Kharif Season 2026: कृषि मंत्री शाही ने बताया है कि खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई के लिए प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, इसलिए अनावश्यक रूप से उर्वरकों का अग्रिम भंडारण न किया जाए. इसलिए हम उन्हें बीज से लेकर बाजार तक हर सुविधा समय पर उपलब्ध कराया जाएगा.

Advertisement
फौरन कराएं फार्मर रजिस्ट्री... UP में किसानों को आसानी से मिलेगा खाद- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खरीफ सीजन में फसलों की रोपाई और बुवाई के बाद फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास जारी है. इसी क्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि प्रदेश का किसान योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है, उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी कृषि भूमि या बैनामा के अनुसार शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराएं ताकि उन्हें खरीफ सीजन में फसल के लिए आसानी से पर्याप्त उर्वरक मिल सके. दरअसल, सरकार ने फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी जाएगी. इसके बिना किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं, उर्वरकों और बीज का लाभ नहीं मिल सकेगा. ऐसे में किसानों को समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कराने की सलाह दी गई है.

कृषि मंत्री शाही ने किसानों से की अपील

कृषि मंत्री शाही ने बताया है कि खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई के लिए प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, इसलिए अनावश्यक रूप से उर्वरकों का अग्रिम भंडारण न किया जाए. इसलिए हम उन्हें बीज से लेकर बाजार तक हर सुविधा समय पर उपलब्ध कराया जाएगा. किसानों को उचित मात्रा में समय पर खाद उपलब्ध हो सके इसलिए सरकार ने प्रत्येक जिले में पर्याप्त और संतुलित मात्रा में खाद उपलब्ध कराया गया है.

उर्वरकों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई

शाही ने बताया कि उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग और टैगिंग आदि के संबंध में एक अप्रैल 2026 से 28 जुलाई 2026 तक सख्त कार्रवाई की गई है, जिसके तहत 7462 छापे मारे गए और 1045 नमूने ग्रहित किए गए. इनमें से 102 नमूनों का विश्लेषण किया गया जिसमें 25 नमूने अमानक पाए गए. इस दौरान 556 लाइसेंस निलंबित किए गए, 53 निरस्त किए गए, 705 कारण बताओ नोटिस निर्गत किए गए, 15 दुकानों की बिक्री प्रतिबंधित की गई और 23 दुकानें सील की गईं. इसके अतिरिक्त 34 मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और कुल 229.7 मीट्रिक टन स्टॉक सील एवं जब्त किया गया है.

क्या चाहिए फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए?

फार्मर रजिस्ट्री के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ तैयार करने होंगे. इनमें मुख्यत:

1-आधार कार्ड

2- फोन नंबर

3- भूमि स्वामित्व के कागजात

इन दस्तावेजों के साथ, किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या ग्राम पंचायत में जाकर रजिस्ट्री करवा सकते हैं. ऐसे में किसानों को जितनी जल्दी मुमकिन हो सके इस तिथि से पहले फार्मर रजिस्ट्री जरूर करवा लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

UP के 15 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट, जानें गुरु पूर्णिमा को कैसा रहेगा मौसम

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने लौटाई 99 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें क्या है पूरा मामला

POST A COMMENT