सब्जियों को रातों-रात बड़ा करने वाला पकड़ा गया 'जहर'! यूपी में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़

सब्जियों को रातों-रात बड़ा करने वाला पकड़ा गया 'जहर'! यूपी में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसटीएफ ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. टीम ने एक किराए के मकान में छापेमारी कर आरोपी भूरा को गिरफ्तार किया. मौके से नकली ऑक्सीटोसिन की 3,181 भरी शीशियां और 60 लीटर केमिकल बरामद हुआ है.

Advertisement
सब्जियों को रातों-रात बड़ा करने वाला पकड़ा गया 'जहर'! यूपी में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़नकली ऑक्सीटोसिन

त्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसटीएफ मेरठ की टीम ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने और सप्लाई करने वाले अवैध कारोबार का खुलासा किया है. टीम ने कोतवाली देहात क्षेत्र की दानिश कॉलोनी में एक किराए के मकान पर छापा मारकर भूरा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी इसी मकान में सब्जियों को रातों-रात बड़ा करने वाला 'जहर'यानी नकली ऑक्सीटोसिन तैयार करने, उसे शीशियों में भरने और पैकिंग करने का काम कर रहा था. छापेमारी के दौरान मौके से 200 एमएल की 3,181 भरी हुई शीशियां और 60 लीटर ऑक्सीटोसिन बरामद किया गया है.

किराए के मकान में चल रहा था काम

एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा पुत्र एहसान के रूप में हुई है. वह सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा कला गांव का रहने वाला है. आरोपी ने दानिश कॉलोनी में किराए पर मकान लिया था और वहीं नकली ऑक्सीटोसिन बनाने से लेकर उसकी पैकिंग तक का काम करता था. छापेमारी के दौरान टीम को खाली शीशियां, ढक्कन, सीलिंग मशीन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी मिला है.

2024 से कर रहा था अवैध कारोबार

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी साल 2024 से नकली ऑक्सीटोसिन बनाने और उसकी सप्लाई करने में लगा था. वह पहले भी इसी मामले में जेल जा चुका है. हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा यह अवैध कारोबार शुरू कर दिया. आरोपी तैयार ऑक्सीटोसिन को अलग-अलग शीशियों में भरकर बाजार में सप्लाई करता था.

सब्जियों की तेजी से बढ़ाने के लिए हो रहा था इस्तेमाल

एसटीएफ के अनुसार, नकली ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल खासतौर पर सब्जियों की असामान्य वृद्धि के लिए किया जा रहा था. छापेमारी में टीम को 10 पैकेट नमक, सिलाई मशीन का एक बैग, धागे के दो रोल और बोतलों के ढक्कन सील करने वाली सात मशीनें भी मिली हैं. इसके अलावा 100 एमएल की सफेद खाली प्लास्टिक शीशियां, रबर के ढक्कन, स्टील के कैप और 200 एमएल की हरे रंग की खाली शीशियां बरामद हुई हैं.

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही एसटीएफ

मकान से प्लास्टिक की ट्रे, ड्रम, बाल्टियां, कीप और मापने वाले जग भी मिले हैं. फिलहाल एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि नकली ऑक्सीटोसिन बनाने में किन पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता था और इसकी सप्लाई किन लोगों को की जा रही थी. इसके साथ ही अब तक तैयार की गई कुल मात्रा और बाजार में भेजे गए माल की जानकारी भी जुटाई जा रही है. एसटीएफ इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है. 

POST A COMMENT