ग्रो बैग में करें आम की खेती (Mango in Grow Bag)ग्रो बैग एक ऐसा बैग होता है जिसमें मिट्टी डालकर पौधे उगाए जाते हैं. यह बैग खास तौर पर खेती के लिए बनाया जाता है और इसे घर के अंदर या छोटे स्थान पर भी रखा जा सकता है. ग्रो बैग में खेती करने से आप बिना ज्यादा जमीन के भी फल, सब्जी या फसल उगा सकते हैं.
अगर आपके पास बड़ी जमीन नहीं है, तो भी आप ग्रो बैग में आम की खेती कर सकते हैं. आम के पौधे को ग्रो बैग में लगाने से पौधा अच्छा बढ़ता है और फल भी जल्दी आता है. ग्रो बैग मिट्टी की नमी और पौधे की जड़ों को सही मात्रा में हवा देता है, जिससे पौधा स्वस्थ रहता है.
ये भी पढ़ें: Crop loss: नासिक जिले में बेमौसम बारिश का कहर, 3 हजार हेक्टेयर से ज्यादा प्याज बर्बाद
ये भी पढ़ें: Wheat Price: इस मंडी में 1400 रुपये क्विंटल पहुंचा गेहूं का भाव, जानिए कहां-कितना है दाम
ग्रो बैग में उगाए गए आम 2-3 साल में फल देने लगते हैं. अच्छे से देखभाल करने पर आपको मीठे और तंदुरुस्त आम मिलेंगे. इन आमों को आप लोकल मार्केट में या ऑनलाइन बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today