AI इंपैक्ट समिट में लॉन्च PowerXchange ऐप: अब किसान सीधे बेच सकेंगे अपनी अतिरिक्त सोलर बिजली

AI इंपैक्ट समिट में लॉन्च PowerXchange ऐप: अब किसान सीधे बेच सकेंगे अपनी अतिरिक्त सोलर बिजली

नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने PowerXChange Innovations Private Limited के PowerXchange ऐप का प्रदर्शन देखा. यह ऐप India Energy Stack पहल के तहत किसानों और रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को अपनी अतिरिक्त बिजली सीधे बेचने और अतिरिक्त आय कमाने का मौका देता है. लॉन्च इवेंट Bharat Mandapam में आयोजित किया गया.

Advertisement
AI इंपैक्ट समिट में लॉन्च PowerXchange ऐप: अब किसान सीधे बेच सकेंगे अपनी अतिरिक्त सोलर बिजलीAI Impact Summit में शामिल हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली में सोमवार को AI (एआई) इंपैक्ट समिट की शुरुआत हुई. इस इवेंट में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि और दिग्गज एआई कंपनियों के सीईओ शामिल हुए. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया. इसी के साथ भारत में ऊर्जा क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है. एक्सपो में PowerXchange App (पावर एक्सचेंज ऐप) को India Energy Stack पहल के तहत देश में पीयर-टू-पीयर (P2P) ऊर्जा व्यापार के शुरुआती उपयोग मामलों में से एक के रूप में फाइनलिस्ट चुना गया है. बड़ी बात यह है कि पूरे देश से केवल दो प्लेटफॉर्म को इस पहल के लिए चयनित किया गया है, जिनमें PowerXchange (पावर एक्सचेंज) भी शामिल है.

डिजिटल भागीदारी की दिशा में ऐतिहासिक कदम

16 फरवरी, 2026, सोमवार शाम 5 बजे पावर एक्सचेंज प्लेटफॉर्म का लाइव प्रदर्शन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किया गया, जिसमें यह दिखाया गया कि किस प्रकार किसान और बिजली उपभोक्ता सीधे बिजली का व्यापार कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं. इसे ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और डिजिटल भागीदारी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

ऊर्जा व्यापार के नए मॉडल की शुरुआत

इस उपलब्धि को टीम की तकनीकी क्षमता, नवाचार और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया गया है. कंपनी के अनुसार, यह पहल ऊर्जा बाजार को अधिक पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इंटरस्टेट P2P ऊर्जा व्यापार का आधिकारिक लॉन्च 18 फरवरी, 2026 को किया जाएगा, जिसे भारत में ऊर्जा व्यापार के नए मॉडल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा.

P2P ऊर्जा ट्रेडिंग ऐप विकसित

बता दें कि PowerXChange Innovations Private Limited का चयन ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत इंडिया एनर्जी स्टैक द्वारा किया गया है. कंपनी ने एक अभिनव 'पावर एक्सचेंज' पीयर-टू-पीयर (P2P) ऊर्जा ट्रेडिंग ऐप विकसित किया है, जिसे भारत के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एआई समिट में लॉन्च किया गया.

यह ऐप उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को केवल एक क्लिक या AI-आधारित वॉयस कमांड के माध्यम से सस्ती दरों पर ग्रीन एनर्जी खरीदने की सुविधा देता है. वहीं, रूफटॉप सोलर सिस्टम के मालिक इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी अतिरिक्त बिजली को आसानी से उचित दरों पर बेच सकते हैं.

POST A COMMENT