ITOTY 2026: Mahindra युवो टेक+ 585 DI ने जीता ‘इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, देखें सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट ITOTY 2026: Mahindra युवो टेक+ 585 DI ने जीता ‘इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, देखें सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट
भारतीय कृषि और ट्रैक्टर उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ‘इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (ITOTY) 2026’ अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया गया है. इस बार महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI ने सबसे बड़ा खिताब ‘इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2026’ अपने नाम किया. वहीं TAFE ट्रैक्टर्स को ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर ऑफ द ईयर, न्यू हॉलैंड बिग बेलर BB890 प्लस को क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट मशीनरी ऑफ द ईयर और ऑटोनेक्स्ट X45H2 को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ऑफ द ईयर चुना गया. कृषि मशीनीकरण, स्मार्ट फार्मिंग और एग्री-फाइनेंस सेक्टर में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई कंपनियों को भी इस समारोह में सम्मानित किया गया.
‘इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (ITOTY) 2026’ अवॉर्ड्स का ऐलान
भारतीय कृषि और ट्रैक्टर उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 'इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (ITOTY) 2026' अवॉर्ड्स में देश के ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी और एग्री-फाइनेंस सेक्टर की अग्रणी कंपनियों को सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड शो में Kisan Tak प्रमुख मीडिया पार्टनर रहा. इस साल का सबसे बड़ा सम्मान महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI को मिला, जिसे इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2026 चुना गया. अवार्ड समारोह में ट्रैक्टर निर्माण, कृषि उपकरण, स्मार्ट मशीनरी, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, कृषि वित्त और कृषि इनोवेशन जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कंपनियों और उत्पादों को सम्मानित किया गया. वहीं कृषि मशीनीकरण के क्षेत्र में लंबे समय तक योगदान देने के लिए डॉ. टी.आर. केशवन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया.
महिंद्रा बना ITOTY 2026 का सबसे बड़ा विजेता
अवार्ड समारोह का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 'इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2026' Mahindra Yuvo Tech+ 585 DI ने अपने नाम किया. इस ट्रैक्टर को प्रदर्शन, तकनीकी क्षमता, ईंधन दक्षता, किसानों के बीच लोकप्रियता और बहुउपयोगिता जैसे कई सारे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इसे साल 2026 का सर्वश्रेष्ठ भारतीय ट्रैक्टर चुना गया.
ट्रैक्टर की अन्य श्रेणी के विजेता
- देश के ट्रैक्टर उद्योग में मैन्युफैक्चरिंग और बाजार में मजबूत प्रदर्शन के लिए TAFE Tractors को 'ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर ऑफ द ईयर 2026' चुना गया.
- 50 हॉर्सपावर से अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टरों की श्रेणी में Massey Ferguson 9563 Smart को 'बेस्ट 4WD ट्रैक्टर ऑफ द ईयर' चुना गया.
- 'ट्रैक्टर लॉन्च ऑफ द ईयर 2026' का पुरस्कार Mahindra Tractors की 'New Mahindra Range और 'Powertrac Shaurya Series' को संयुक्त रूप से मिला.
- बागवानी किसानों के लिए विकसित ट्रैक्टरों की श्रेणी में Swaraj Tractors के 'Target Series 630' को 'ऑर्चर्ड ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2026' चुना गया.
- वैश्विक बाजारों में भारतीय ट्रैक्टरों की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए Captain Tractors को 'ट्रैक्टर एक्सपोर्टर ऑफ द ईयर' सम्मान दिया गया.
- वहीं बेहतर चालक सुविधा और आरामदायक संचालन के लिए Trakstar 550 4WD Kavach को 'आउटस्टैंडिंग ट्रैक्टर कम्फर्ट इनिशिएटिव अवॉर्ड' से नवाजा गया.
नई तकनीक और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का जलवा
- तकनीकी इनोवेशन के क्षेत्र में Mahindra Tractors की New Mahindra Range को 'नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी अवॉर्ड 2026' प्रदान किया गया.
- इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में कृषि क्षेत्र की बढ़ती प्रगति को देखते हुए AutoNxt X45H2 को 'इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2026' चुना गया.
- इसके अलावा जूरी ने विशेष सम्मान के रूप में Moonrider T75 (75 HP Electric Tractor) को 'जूरीज़ चॉइस ऑफ द ईयर 2026' अवॉर्ड प्रदान किया.
कृषि मशीनरी श्रेणी में इनका रहा दबदबा
- फसल अवशेष प्रबंधन (Crop Residue Management) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए New Holland Big Baler BB890 Plus को 'क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट मशीनरी ऑफ द ईयर 2026' चुना गया. यह मशीन पराली और फसल अवशेषों के बेहतरीन प्रबंधन के लिए जानी जाती है.
- 'स्मार्ट फार्म मशीनरी ऑफ द ईयर 2026' का पुरस्कार Maschio Gaspardo Suprema Round Baler को मिला. यह मशीन आधुनिक कृषि में स्मार्ट तकनीक और बेहतर बेलिंग समाधान के लिए पहचान बना रही है.
- वहीं 'रोटावेटर ऑफ द ईयर 2026' का खिताब Shaktiman Regular Plus Rotary Tiller ने अपने नाम किया.
- 'इम्प्लीमेंट ऑफ द ईयर 2026' श्रेणी में दो प्रॉडक्ट्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. इनमें Sonalika Rotary Weeder और Mahindra Dhartimitra Round Baler शामिल हैं.
- कृषि उपकरण निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Shaktiman को 'इम्प्लीमेंट मैन्युफैक्चरर ऑफ द ईयर 2026' का अवॉर्ड दिया गया.
एग्री-फाइनेंस सेक्टर में किसे मिला अवॉर्ड?
- ग्रामीण और कृषि वित्त क्षेत्र में डिजिटल नवाचार के लिए Mahindra & Mahindra Financial Services को 'बेस्ट डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन फाइनेंस' अवॉर्ड दिया गया.
- 'फास्टेस्ट ग्रोइंग ट्रैक्टर फाइनेंस इंस्टीट्यूशन 2026' श्रेणी में Axis Bank और Bajaj Finance Ltd. संयुक्त विजेता रहे.
- 'इनोवेटिव ट्रैक्टर फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस' अवॉर्ड TVS Credit को मिला, जबकि 'बेस्ट प्री-ओन्ड ट्रैक्टर फाइनेंस इंस्टीट्यूशन 2026' का सम्मान RBL Bank और HDB Financial Services को प्रदान किया गया.
ITOTY 2026 के नतीजे इस बात का संकेत हैं कि भारतीय कृषि क्षेत्र अब पारंपरिक मशीनीकरण से आगे बढ़कर स्मार्ट तकनीक, डिजिटल फाइनेंसिंग और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस साल के विजेताओं ने यह साबित किया है कि कृषि का भविष्य केवल अधिक उत्पादन नहीं, बल्कि अधिक दक्षता, बेहतर तकनीक और टिकाऊ समाधानों में छिपा है.
ये भी पढ़ें-