GST दरों में बदलाव के बाद ट्रैक्टर खरीदना आसान, जानिए किन कृषि यंत्रों पर कितनी छूट क्या हैं नई कीमतें?

GST दरों में बदलाव के बाद ट्रैक्टर खरीदना आसान, जानिए किन कृषि यंत्रों पर कितनी छूट क्या हैं नई कीमतें?

GST Council की बैठक के बाद किसानों के लिए गुड न्यूज आई है. ट्रैक्टर से लेकर मॉडर्न सिंचाई की तकनीक और आधुनिक कृषि यंत्रों पर लगने वाली जीएसटी में कटौती की गई है जिसके बाद उनकी कीमतों में काफी कमी आई है. इस खबर में जान लेते हैं कि कौन से यंत्रों पर कितना पैसा बचेगा?

Advertisement
GST दरों में बदलाव के बाद ट्रैक्टर खरीदना आसान, जानिए किन कृषि यंत्रों पर कितनी छूट क्या हैं नई कीमतें?नई GST दरों के बाद नई कीमतें जानिए

03 सितंबर को जीएसटी परिषद (GST Council) की बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया था. काउंसिल ने इस बैठक के बाद GST की दरों में बदलाव करते हुए 12 फीसदी और 28 फीसदी स्लैब को खत्म कर दिया. अब केवल 05 फीसदी, 18 फीसदी और 40 फीसदी स्लैब ही बचा है. इस बदलाव के बाद कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि यंत्रों पर लगने वाली GST की दर को घटाने का फैसला किया. इस खबर में जान लेते हैं कि सरकार के इस फैसले के बाद अब नई कीमतें क्या होंगी और किन-किन कृषि यंत्रों पर किसानों को छूट मिल रही है. 
 

किन ट्रैक्टरों पर कितनी छूट? 

18% से कम कर 5% की गई जीएसटी दर

क्र. ट्रैक्टर (HP) पहले की कीमत नई दरों के साथ कीमत कितनी छूट
01 35 एचपी वाले ट्रैक्टर ₹6,50,000 ₹6,09,000 ₹41,000
02 45 एचपी वाले ट्रैक्टर ₹7,20,000 ₹6,75,000 ₹45,000
03 50 एचपी वाले ट्रैक्टर ₹8,50,000 ₹7,97,000 ₹53,000
04 75 एचपी वाले ट्रैक्टर ₹10,00,000 ₹9,37,000 ₹63,000
05 पावर टिलर 13 एचपी ₹20,357 ₹8,482 ₹11,875

अन्य कृषि यंत्रों पर कितनी छूट?

GST दरों में बदलाव के बाद नई कीमतें

क्र. कृषि यंत्रों के नाम पहले की कीमत नई दरों के साथ कीमत कितनी छूट
01 बहुफसली थ्रेशर – 4 टन ₹24,000 ₹10,000 ₹14,000 
02 धान रोपण यंत्र  ₹26,400  ₹11,000 ₹15,400 
03 सीड कम फर्टिलाइज़र ड्रिल – 11 टाइन ₹18,000 ₹7,500  ₹10,500 
04 पावर वीडर – 7.5 एचपी ₹9,420  ₹3,925 ₹5,495 
05 हार्वेस्टर कंबाइन ₹7,500  ₹3,125 ₹4,375 
06 सीड कम फर्टिलाइज़र ड्रिल – 13 टाइन ₹5,520 ₹2,300  ₹3,220 
07 स्ट्रॉ रीपर – 5 फीट ₹37,500 ₹15,625  ₹21,875 
08 14 फीट कटर बार ₹3,21,428 ₹1,33,928  ₹1,87,500
09 रोटावेटर – 6 फीट ₹13,392 ₹5,580  ₹7,812
10 हैप्पी सीडर – 10 टाइन ₹18,214  ₹7,589  ₹10,625 
11 सुपर सीडर – 8 फीट ₹28,928  ₹12,053  ₹16,875
12 मल्चर – 8 फीट ₹19,821  ₹8,258 ₹11,562
13 स्क्वायर बेलर – 6 फीट ₹1,60,714 ₹66,964  ₹93,750
14 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर – 400 लीटर ₹16,071  ₹6,696  ₹9,375 

कब से लागू होंगी नई कीमतें?

नई जीएसटी दरों में बदलाव के बाद खेती-बाड़ी से जुड़ी चीजों में भारी कटौती के बाद किसानों को राहत दी गई थी. हालांकि ये जो कीमतें निर्धारित की गई हैं उसके लिए अभी भी किसानों को थोड़ा इंतजार करना होगा. दरअसल जीएसटी परिषद की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है कि ये तमाम नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी. अगर आप नया ट्रैक्टर या कृषि उपकरण खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा और इंतजार करना बेहतर होगा.

POST A COMMENT