बिहार कृषि ऐप से कराएं फार्मर रजिस्ट्रीबिहार के किसान ऐप के जरिये घर बैठे फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं और अन्य कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. बिहार के कृषि विभाग ने बिहार कृषि ऐप बनाया है जिस पर कई डिजिटल सुविधाएं मिलती हैं. सरकार ने इस ऐप पर किसानों के लिए पहले से कई सुविधाएं बढ़ा दी हैं. इस ऐप की मदद से किसान डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं और पीएम किसान योजना जैसी स्कीम का लाभ ले सकते हैं.
बिहार सरकार ने बिहार कृषि ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया है जिसमें कृषि से जुड़ी कई सुविधाएं मिल रही हैं. ऐप के कैरोसेल कार्ड में फार्मर रजिस्ट्री का लिंक दिया गया है जहां से किसान पहचान पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इस ऐप में भारत विस्तार चैटबॉट को भी अपडेट किया गया है ताकि किसान एआई की मदद से योजनाओं के बारे में जान सकें और उसका फायदा उठा सकें.
कृषि ऐप पर फार्मर रजिस्ट्री कराने से पीएम किसान योजना जैसी स्कीमों का लाभ आसानी से लिया जा सकेगा. सरकार की ओर भी जितनी डीबीटी स्कीम है, उसका लाभ मिलेगा. बिहार सरकार ने कहा है कि नॉन डीबीटी स्कीम का लाभ भी इस ऐप के जरिये लिया जा सकेगा.
इस ऐप पर खाद की उपलब्धता की जानकारी भी मिलेगी. किस सेंटर पर खाद उपलब्ध है, किसान इस ऐप के माध्यम से जान सकेंगे. इससे किसानों का समय बचेगा और खाद लेने में भी आसानी होगी. भारत विस्तार एआई चैटबॉट की मदद से किसान अपनी समस्याओं की जानकारी अपनी भाषा में जान सकेंगे.
बिहार कृषि ऐप पर किसान मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं, आधुनिक खेती के तरीके आदि के बारे में जान सकेंगे. इससे किसानों को खेती के बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी. फसल प्रबंधन, उपज का बाजार मूल्य और तकनीकी सलाह भी ऐप के जरिये मिल सकेंगे.
बिहार कृषि ऐप पर पीएम किसान के अलावा और भी कई योजनाएं के लिए आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन के साथ ही स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. बिहार सरकार ने किसानों की मदद के लिए कृषि रेडियो, किसान कॉल सेंटर बनाया है जहां कृषि संबंधी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today