यूपी में बेमौसम बरसात से गेहूं समेत इन फसलों का हुआ नुकसान, कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

यूपी में बेमौसम बरसात से गेहूं समेत इन फसलों का हुआ नुकसान, कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

UP News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन दिनों निरंतर किसानों से संपर्क में रहें. उन्हें किसी प्रकार की परेशानी हो, इसके लिए भी लगातार किसानों से संवाद स्थापित करें. वहीं कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वर्तमान में सरसों, चना, मसूर, मटर जैसी फसलों की कटाई एवं मड़ाई पूर्ण करते हुए भण्डारण इत्यादि किया जा रहा है.

Advertisement
यूपी में बेमौसम बरसात से गेहूं समेत इन फसलों का हुआ नुकसान, कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरीकिसानों की मदद के लिए उतरी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में खेत-खलिहानों में आगजनी की घटनाओं पर कृषि विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है. इसी क्रम में कृषि विभाग ने जनपदों में तैनात कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस समय किसान बेमौसम बारिश से परेशान हैं. वहीं कुछ जनपदों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं. ऐसे में किसानों के पास पहुंचकर उन्हें जागरूक करें कि वे खलिहानों का सिगरेट, बीड़ी व अन्य ज्वलनशील पदार्थों से बचाव करें. उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे किया. 

कृषि विभाग ने किसानों से की अपील

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन दिनों निरंतर किसानों से संपर्क में रहें. उन्हें किसी प्रकार की परेशानी हो, इसके लिए भी लगातार किसानों से संवाद स्थापित करें. वहीं कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वर्तमान में सरसों, चना, मसूर, मटर जैसी फसलों की कटाई एवं मड़ाई पूर्ण करते हुए भण्डारण इत्यादि किया जा रहा है. सर्वाधिक क्षेत्र में उगाई गई गेहूं की फसल को कुछ दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा से क्षति की आशंका है. ऐसे में किसान इस समय फसलों की कटाई एवं मड़ाई के समय सावधानी बरतें. 

10 प्रतिशत तक नमी बचने के बाद ही करें भंडारित

विभाग ने किसानों से कहा कि खेतों में यदि खड़ी फसल है और भीग गई है तो एक या दो दिन सूखने का मौका दें. यदि फसल की कटाई हो गई है और लांक खेत में पड़ी है तो खेत में पानी न रुकने दें अथवा बोझा बांधकर खड़ा कर दें.

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया हवाई सर्वे

यदि फसल कटकर खलिहान में पड़ी है और भीग गई है तो उसे खोलकर हवा व धूप लगने दें जिससे जल्द ही सूख जाए, उसके बाद मड़ाई करें. यदि दाने भीग गए हैं तो उसे मात्र 10 प्रतिशत तक नमी बचने के बाद ही भंडारित करें.

थोड़ी सी सावधानी से बच सकती है फसल

बीज उत्पादक किसान हार्वेस्टर कंबाइन से कटाई कराते समय सफाई का विशेष ध्यान रखें. वर्तमान में नमी के दृष्टिगत भण्डारण के समय भण्डार स्थल अथवा बखारी, बोरा, दीवाल आदि को धूमरीकरण/फ्यूमिगेशन अवश्य कर लें, जिससे भण्डार गृह साफ सूखा एवं कीटमुक्त रहे. थोड़ी सी सावधानी व उचित प्रबंधन से वर्षा से होने वाले संभावित नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है

प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को आपदा से सर्वाधिक प्रभावित बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव तथा लखनऊ जनपदों का हवाई सर्वेक्षण किया. कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया संकट की घड़ी में सरकार साथ खड़ी है. योगी सरकार पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता समेत हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है. किसानों को बताया गया कि फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इन सभी जनपदों के प्रशासन को विस्तृत सर्वेक्षण करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Crop Damage: 5 राज्यों में गेहूं की फसल बर्बाद, बारिश-ओलों ने छीनी किसानों की उम्मीद

जलवायु परिवर्तन का असर: आम की पैदावार और मिठास पर मंडराया खतरा, बचाव में करें ये 5 उपाय

POST A COMMENT