किसानों के नुकसान पर एक्टिव पंजाब सरकार, केंद्र से राहत पैकेज की मांग

किसानों के नुकसान पर एक्टिव पंजाब सरकार, केंद्र से राहत पैकेज की मांग

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया है. कृषि मंत्री ने राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य रबी फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तुरंत एक उच्च-स्तरीय टीम भेजे.

Advertisement
किसानों के नुकसान पर एक्टिव पंजाब सरकार, केंद्र से राहत पैकेज की मांगकिसानों के नुकसान पर एक्टिव पंजाब सरकार (AI- तस्वीर)

देश के कई राज्यों में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों को गंभीर संकट में डाल दिया है. इस बीच, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया है. कृषि मंत्री ने राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य रबी फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए तुरंत एक उच्च-स्तरीय टीम भेजे. किसानों को हुए भारी नुकसान और उन पर पड़े आर्थिक बोझ को देखते हुए, मंत्री ने केंद्र सरकार से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है.

पंजाब सरकार ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे एक पत्र में कृषि मंत्री खुडियन ने राज्य में गेहूं की फसलों पर हाल के खराब मौसम के गंभीर प्रभाव को उजागर करते हुए कहा कि मौजूदा रबी सीजन के दौरान 35 लाख हेक्टेयर जमीन पर गेहूं बोया गया था, जिससे शुरू में बंपर पैदावार की उम्मीद थी. हालांकि, लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान समुदाय गहरे संकट में घिर गया है.

1.30 लाख एकड़ में फसलों को नुकसान

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने बताया कि राज्य के कृषि विभाग द्वारा किए गए शुरुआती आकलन के अनुसार, 1.30 लाख एकड़ से अधिक जमीन पर फसलों को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट मिली है. बारिश जारी रहने के कारण नुकसान का दायरा बढ़ता जा रहा है, और अंतिम आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. खुडियन ने आगे बताया कि नुकसान केवल गेहूं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फाजिल्का, फिरोज़पुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, अमृतसर, मोगा और मानसा सहित कई जिलों में सब्जियों, चारे और अन्य रबी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.

फसलों का जायजा लेने के लिए टीम की मांग

फसलों को हुआ यह नुकसान किसानों की आजीविका और राज्य की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है. इस संकट से निपटने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत ब्योरा देते हुए, खुडियन ने बताया कि राज्य सरकार ने फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही एक विशेष 'गिरदावरी' के आदेश जारी कर दिए हैं. खुडियन ने एक केंद्रीय टीम द्वारा विस्तृत आकलन किए जाने की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार अपने किसानों की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वह केंद्रीय टीम को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी. (PTI)

POST A COMMENT