गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 1.06 लाख करोड़ रुपये, चीनी मिलों पर अभी भी 5 हजार करोड़ बकाया कब मिलेगा? जानें 

गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 1.06 लाख करोड़ रुपये, चीनी मिलों पर अभी भी 5 हजार करोड़ बकाया कब मिलेगा? जानें 

2023-24 सीजन के लिए देशभर के गन्ना किसानों के खाते में 1.06 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. हालांकि, किसानों की गन्ना की 5 हजार करोड़ से अधिक रकम अभी भी बकाया है. 2024-25 चीनी सीजन के लिए अनुमानित उत्पादन आंकड़ों के अनुसार सभी राज्यों का मिलाकर चीनी उत्पादन आंकड़ा 333 लाख टन के पार पहुंचने की उम्मीद है, जो खपत के अनुसार पर्याप्त होगा.

Advertisement
गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 1.06 लाख करोड़ रुपये, चीनी मिलों पर अभी भी 5 हजार करोड़ बकाया कब मिलेगा 2024-25 सीजन में चीनी उत्पादन आंकड़ा 333 लाख टन के पार पहुंचने की उम्मीद है.

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर केंद्र सरकार ने तेजी दिखाई है. इसी क्रम में सरकार ने बताया है कि 2023-24 सीजन के लिए गन्ना किसानों के खाते में 1.06 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. हालांकि, किसानों की गन्ना की 5 हजार करोड़ से अधिक रकम अभी भी बकाया है. चीनी मिलों से गन्ना किसानों ने भुगतान की मांग उठाई है. बता दें कि आगामी सीजन में अच्छा गन्ना उत्पादन के चलते चीनी की मजबूत उपलब्धता बनी रहने का अनुमान जताया गया है. 

केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि चीनी मिलों ने सितंबर में समाप्त होने वाले इस मार्केटिंग साल में जुलाई तक गन्ना किसानों को 1.06 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया है. हालांकि, 5,188 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं. खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों की राज्य मंत्री निमूबेन जयंतीभाई बंभानिया ने लोकसभा में कहा कि किसानों को गन्ना बकाया का भुगतान एक सतत प्रक्रिया है और चीनी मिलों की ओर से किसानों को नियमित आधार पर भुगतान किया जा रहा है. इसके चलते गन्ना बकाया में कमी आई है.

देशभर के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2023-24 चीनी मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर-सितंबर) के लिए किसानों को देय कुल गन्ना मूल्य 1,11,136 करोड़ रुपये है. इसमें से 1,05,948 करोड़ रुपये चीनी मिलों के जरिए किसानों को चुकाए जा चुके हैं.  हालांकि, किसानों का गन्ने का 5188 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है. यह भुगतान आंकड़ा 31 जुलाई 2024 तक का है. यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बकाया 5188 रकम किसानों को कब तक दी जाएगी. अनुमान है कि बकाया भुगतान अगले सीजन की शुरुआत के साथ किया जा सकता है.

यूपी के गन्ना किसानों का 90 फीसदी भुगतान 

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के अनुसार उत्तर प्रदेश में किसानों का करीब 90 फीसदी गन्ना बकाया चुका दिया गया है. उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान की वर्तमान स्थिति के अनुसार सरकार ने 35,909 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है, जिसमें से 32,357 करोड़ रुपये यानी 90.11 फीसदी बकाया चुकाया जा चुका है. मंत्री ने कहा कि अगला गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही बाकी बकाया 3,552 करोड़ रुपये चुका दिया जाएगा.  

2024-25 सीजन में भरपूर चीनी उत्पादन का अनुमान 

चीनी संघ ISMA के 2024-25 चीनी सीजन के लिए अनुमानित उत्पादन आंकड़ों के अनुसार प्रमुख 5 गन्ना उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र और कर्नाटक में विपरीत मौसम स्थितियों के चलते चीनी उत्पादन में मामूली गिरावट की बात कही गई है. हालांकि, सभी राज्यों का मिलाकर चीनी उत्पादन आंकड़ा 333 लाख टन के पार पहुंचने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश में मजबूत फसल को देखते हुए 2024-25 सीजन के लिए शुरुआती अनुमानों में कुल 113 लाख टन चीनी उत्पादन होगा. महाराष्ट्र में 2024-25 सीजन में कुल 111 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है. कर्नाटक में 2024-25 सीजन में 56 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा तमिलनाडु में 8.84 लाख टन चीनी उत्पादन की उम्मीद जताई गई है.

ये भी पढ़ें - 

POST A COMMENT