उत्तर प्रदेश में किसानों से गन्ना खरीद की धांधली होगी बंद, मिलों के लिए जारी हुए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में किसानों से गन्ना खरीद की धांधली होगी बंद, मिलों के लिए जारी हुए सख्त निर्देश

Sugarcane Supply: किसानों से अपील है कि गन्ना आपूर्ति के समय डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित करने संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 121 3203 पर दर्ज करा सकते हैं. विभाग ने किसानों को भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचाने के लिए प्रजाति परिवर्तन के बारे में जागरूक और प्रेरित करने की भी बात कही है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश में किसानों से गन्ना खरीद की धांधली होगी बंद, मिलों के लिए जारी हुए सख्त निर्देशपर्ची डिग्रेड कर गन्ना खरीद पर निगरानी तेज

उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों के खिलाफ गन्ना आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया है. लगातार मिल रही शिकायत के बाद अब किसानों की लिखित सहमति के बिना गन्ने की प्रजाति को बदलकर (डिग्रेड कर) तौल नहीं की जाएगी. किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. प्रदेश के गन्ना और चीनी मिल उद्योग की कमिश्नर मिनिस्ती एस ने बताया कि कुछ चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को निर्गत गन्ना आपूर्ति पर्ची पर दर्ज प्रजाति को डिग्रेड कर गन्ना खरीद करने की जानकारी सामने आई है.

गन्ना विभाग की सख्त चेतावनी

इसकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नंबर पर भी मिली हैं. उन्होंने बताया कि किसानों की लिखित सहमति के बिना गन्ना पर्ची डिग्रेड कर गन्ना तौल करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी. गन्ना आयुक्त के मुताबिक, इस संबंध जिला एवं परिक्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डिग्रेड कर गन्ना तौल करने संबंधी प्रकरण में जांच कराकर यह सुनिश्चित किया जाए.

किसान की लिखित मंजूरी जरूरी

वहीं किसान द्वारा लाए गये गन्नें को चीनी मिल द्वारा डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित कर गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसान की लिखित सहमति अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए तथा चीनी मिलें किसान द्वारा आपूर्ति के लिए लाये गये गन्ने को किसी भी कीमत पर वापस न करें, बल्कि किसानों को सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए लिखित सहमति के उपरांत ही चीनी मिलें तौल की कार्यवाही करें. 

टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकतें हैं शिकायत

इस संबंध में किसानों से अपील है कि गन्ना आपूर्ति के समय डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित करने संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 121 3203 पर दर्ज करा सकते हैं. विभाग ने किसानों को भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचाने के लिए प्रजाति परिवर्तन के बारे में जागरूक और प्रेरित करने की भी बात कही है. किसानों की शिकायतों पर विभाग की निगरानी तेज हो गई है और पर्ची डिग्रेड कर गन्ना खरीद पर कड़ी नजर रखी जा रही है. गन्ना विभाग ने साफ कहा है कि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है और शिकायत मिलने पर संबंधित मिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें-

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: गन्ना किसानों को 300 करोड़ की सहायता, 50 रुपये प्रति टन सीधे खाते में

सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे पर मेगा निवेश, कृषि क्षेत्र में इन कंपनियों की बढ़ी भागीदारी

POST A COMMENT