आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बनाई योजना

आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बनाई योजना

UP News: छुट्टा पशुओं के कारण किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं. रातभर खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही है, जो आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है.

Advertisement
आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बनाई योजनाउत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में लखनऊ के विधानसभा समिति कक्ष में कृषि स्थाई समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने पिछली बैठकों में दिए गए सुझावों पर प्रदेश सरकार द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही की सराहना की. सदस्यों ने विशेष रूप से किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रति आभार प्रकट किया.

प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा 

बैठक के दौरान सदस्यों ने कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए. चर्चा के मुख्य बिंदुओं में किसानों के उत्पादों की उचित मूल्य पर और सही समय पर खरीद सुनिश्चित करना, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना तथा विभागीय योजनाओं का ग्रामीण स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करना शामिल रहा. इसके अतिरिक्त, सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती को और अधिक प्रोत्साहित करने पर बल दिया.

छुट्टा पशुओं से किसानों की बढ़ीं परेशानियां 

बता दें कि छुट्टा पशुओं के कारण किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं. रातभर खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही है, जो आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है.

किसानों को मिले कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने स्थाई समिति के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सभी रचनात्मक सुझावों को विभाग की आगामी कार्य योजनाओं में प्रभावी रूप से शामिल किया जाएगा. उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने स्तर पर भी स्थानीय किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करें.

साथ ही, उन्होंने सदस्यों को स्वयं खेती का एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करने का सुझाव दिया ताकि अन्य किसान भी आधुनिक और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों.

ये भी पढ़ें-

यूपी में किसानों को सब्सिडी पर मिलेगी गोबर की जैविक खाद, जानें क्या है योगी सरकार का नया प्लान?

अंडमान-निकोबार में 16 मई को मॉनसून की एंट्री! इन राज्‍यों में अगले कुछ दिन पड़ेगे भारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

POST A COMMENT