खाद्य तेल की महंगाई किसी से छिपी नहीं है. उत्पादन कम हो या ज्यादा, पिछले कुछ सालों से खाद्य तेलों की कीमत में कोई खास अंतर नजर नहीं आ रहा है. वहीं अगर इस साल की बात करें तो आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं के साथ-साथ सरसों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है. लेकिन फिर भी स्थिति यह है कि मंडियों में सरसों एमएसपी से भी कम भाव पर बिक रही है. खराब मौसम के बीच अब सरसों की कटाई खत्म हो गई है. किसान सरसों लेकर मंडियों में पहुंचने लगे हैं. इस साल सरसों का एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये प्रति क्विंटल है. लेकिन हालात यह है कि किसान पिछले साल के मुकाबले कम दाम पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं.
मंडियों में सरसों को मिल रही कीमत खाद्य तेल की कीमत के मुकाबले काफी कम है. जिससे किसानों की उम्मीद अब निरसा में बदलने लगी है. पिछले साल की तुलना में इस साल पूरे देश में सरसों की बुवाई बढ़ी है.
पिछले साल देश में 90 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई थी और उत्पादन 111 लाख टन हुआ था. वहीं, पिछले साल की तुलना में आठ फीसदी यानी 97 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है. अगर उत्पादन की बात करें तो इस साल करीब 110 लाख टन उत्पादन होने का अनुमान है. ऐसे में जहां सरसों के भाव में तेजी की उम्मीद थी अब टूटती नजर आ रही है. ऐसे में आइये जानते हैं देश कि अलग-अलग मंडियों में क्या है सरसों का भाव.
ये भी पढ़ें: बारिश के बाद काला पड़ा गेहूं, फंगस अटैक भी शुरू... रोहतक में बर्बाद हुई किसानों की फसल
मंडी का नाम | सरसों की किस्म | न्यूनतम समर्थन मूल्य | अधिकतम समर्थन मूल्य | मॉडल प्राइस |
बिहार, सैदपुरहाट |
बिग 100 किग्रा | 4800 | 5200 | 5000 |
गुजरात, भुज | पीला (काला) | 4625 | 5000 | 4812 |
गुजरात, डीसा | अन्य | 4705 | 5205 | 5000 |
गुजरात, सिद्धपुर | सरसों | 4625 | 5375 | 5000 |
हरियाणा, लाडवा | सरसों (काला) | 5000 | 5450 | 5200 |
हरियाणा, मुल्लाना (साहा) | सरसों | 4951 | 5400 | 5200 |
हरियाणा, नारायणगढ़ | सरसों | 4900 | 5725 | 5400 |
हरियाणा, तोशाम | अन्य | 5500 | 5500 | 5500 |
एमपी, बादामलहेड़ा | अन्य | 4480 | 4830 | 4810 |
एमपी, बैकुंठपुर | सरसों | 4550 | 4600 | 4600 |
एमपी, बांदा | अन्य | 4300 | 4800 | 4550 |
महाराष्ट्र, बांद्रा | अन्य | 4100 | 4100 | 4100 |
राजस्थान, अलवर | अन्य | 4725 | 5531 | 5075 |
महाराष्ट्र, लाखंदुर | अन्य | 4100 | 4200 | 4150 |
जानकारी के मुताबिक ना सिर्फ सरसों की कीमतों में गिरावट आई है बल्कि खाद्य तेलों की कीमतों में भी गिरावट की खबर मिल रही है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोया और पाम तेल के दाम भी गिर रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के कांडला बंदरगाह पर सोयाबीन तेल 110 रुपये प्रति किलो और पाम तेल 92 रुपये प्रति किलो पर पहुंच रहा है. इसलिए सरसों तेल के भाव भी गिरे हैं. जनवरी में सरसों तेल का भाव 180 रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर 135-140 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है. पाम तेल और सोयाबीन तेल की खपत देश में काफी है. इसलिए जानकारों का मानना है कि सरसों तेल के भाव इससे भी कम रहेंगे.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today