MSP Increase: 2015-16 की तुलना में 2025-26 तक MSP में कितनी हुई बढ़ोतरी? सरकार ने जारी किए 10 साल के आंकड़े

MSP Increase: 2015-16 की तुलना में 2025-26 तक MSP में कितनी हुई बढ़ोतरी? सरकार ने जारी किए 10 साल के आंकड़े

सरकार ने वर्ष 2018-19 से अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर न्यूनतम 50 प्रतिशत लाभ के साथ सभी अधिदेशित खरीफ, रबी और अन्य वाणिज्यिक फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि की है. वर्ष 2015-16 की तुलना में वर्ष 2025-26 में बढ़ी हुई एमएसपी का विवरण अनुबंध में दिया गया है. बढ़ी हुई एमएसपी से देश के किसानों को लाभ हुआ है, जो खरीद के आंकड़ों और किसानों को दी गई एमएसपी राशि से स्पष्ट है.

Advertisement
2015-16 की तुलना में 2025-26 तक MSP में कितनी हुई बढ़ोतरी? सरकार ने जारी किए 10 साल के आंकड़े10 साल में किसानों को कितना फायदा?

भारत सरकार हर साल राज्यों और संबंधित मंत्रालयों से मिले सुझावों तथा कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर देश की 22 अधिदेशित फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करती है. 2018-19 के केंद्रीय बजट में यह अहम फैसला लिया गया था कि MSP को उत्पादन लागत (Cost of Production) से कम से कम 50% अधिक रखा जाएगा. इसके बाद से खरीफ, रबी और वाणिज्यिक फसलों के MSP में लगातार बढ़ोतरी की गई है.

सरकार का कहना है कि MSP बढ़ाने का सीधा लाभ किसानों को मिला है. फसल वर्ष 2024-25 में:

  • कुल खरीद: 1,223 लाख मीट्रिक टन
  • कुल MSP भुगतान: ₹3.47 लाख करोड़

नीचे दी गई टेबल में 2015-16 की तुलना में 2025-26 तक MSP में हुई बढ़ोतरी और उसका प्रतिशत दिखाया गया है:-

फसल MSP 2015-16 (₹/क्विंटल) MSP 2025-26 (₹/क्विंटल) % बढ़ोतरी
खरीफ फसलें      
धान (सामान्य) 1410 2369 68%
धान (ग्रेड A) 1450 2389 65%
ज्वार (हाइब्रिड) 1570 3699 136%
ज्वार (मालदंडी) 1590 3749 136%
बाजरा 1275 2775 118%
रागी 1650 4886 196%
मक्का 1325 2400 81%
अरहर 4625 8000 73%
मूंग 4850 8768 81%
उड़द 4625 7800 69%
कपास (मध्यम रेशा) 3800 7710 103%
कपास (लंबा रेशा) 4100 8110 98%
मूंगफली 4030 7263 80%
सूरजमुखी बीज 3800 7721 103%
सोयाबीन (पीला) 2600 5328 105%
रामतिल 4700 9846 110%
नाइजर बीज 3650 9537 161%
रबी फसलें      
गेहूं 1525 2585 69%
जौ 1225 2150 76%
चना 3500 5875 68%
मसूर 3400 7000 106%
रेपसीड-सरसों 3350 6200 85%
कुसुम 3300 6540 98%

ये भी पढ़ें-

POST A COMMENT