अंगूर की कीमतों में आई भारी गिरावट, किसानों ने कहा- खेती से हो रहा मोहभंग

अंगूर की कीमतों में आई भारी गिरावट, किसानों ने कहा- खेती से हो रहा मोहभंग

महाराष्ट्र में प्याज, कपास के बाद अब अंगूर की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही हैं. किसानों को इस समय अंगूर का 25 रूपये प्रति किलो का भाव मिल रहा हैं. क‍िसानों का कहना है क‍ि इस दाम में लागत न‍िकलना भी मुश्क‍िल हो रहा है.

Advertisement
अंगूर की कीमतों में आई भारी गिरावट, किसानों ने कहा- खेती से हो रहा मोहभंग किसानों को मिला रहा हैं अंगूर का कम दाम

महाराष्ट्र में किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिलने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. एक तरफ प्याज, कपास, और सब्जियों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही हैं. वहीं अब अंगूर की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी जा रही हैं. इसके चलते किसानों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा हैं. नासिक, सोलापुर, सांगली जिले में सबसे ज्यादा अंगूर की खेती की जाती हैं और यहां के किसान अंगूर की कीमतों में कमी के कारण निराश हैं.किसानों का कहना हैं कि इस साल किसान भारी घाटे में हैं. सोलापुर जिले में अंगूर की खेती करने वाले किसान परमेश्वर गेट ने किसान तक से बात करते हुए बताया कि इस साल अंगूर का किसानों को सिर्फ 25 रूपये प्रति किलो का भाव मिल रहा हैं. ऐसे हालातों में खेती से मोहभंग होने लगा है. 

लागत भी नहीं न‍िकल रही  

क‍िसान तक से बात करते हुए परमेश्वर गेट बताते हैं क‍ि प्रति एकड़ अंगूर की खेती में 3 लाख का खर्च आता हैं.वहीं किसानों का कहना हैं कि इस साल राज्य में निर्यात योग्य अंगूर की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. निर्यात  किए जाने वाले अंगूर भी किसानों को 40 से 50 रुपये किलो का दाम मिल रहा है. जबकि दो साल पहले निर्यात योग्य अंगूर 60 से 70 रुपये का भाव मिलता था.

युवा किसान ने कहा छोड़ दूंगा किसानी 

सोलापुर जिले रहने वाले युवा किसना परमेश्वर गेट जिनकी उम्र 23 साल की है उनका कहना है कि खेती -बाड़ी में अब नुकसान के अलवा कुछ नहीं बचा हैं.गेट ने बताया कि उन्होंने इस साल अपने 2 एकड़ में अंगूर की खेती की है, जिसमे उनका कुल  खर्च 7 लाख आया है और जब उन्होंने 10 टन अंगूर बाजार में बेचा तो उन्हें 5 लाख तक की आय हुई. यानी किसान को 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भाव मिला और इसका किसान को इसमे पूरे 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. गेट ने  बताया की अब खेती छोडनी पड़ेगी क्योंकि किसी भी उपज का अब उचित दाम नहीं मिलता हैं. किसानों को ऐसे ही संकटों का सामना करना पड़ता हैं. 

निर्यात मे हुई बढ़ोतरी लेकिन किसानों को नहीं लाभ 

देश में इस साल अंगूर के निर्यात में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं. साल 2022-23 में देश से अंगूर का निर्यात तेजी से बढ़ा है, लेकिन महाराष्ट्र में जंहा अंगूर उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है. वहां के किसानों को ही निर्यात योग अंगूर का दाम उचित नहीं मिल रहा है. सांगली जिले के एक किसान का कहना हैं कि जिले में अंगूर के निर्यात में तेजी आई है, लेकिन निर्यात योग्य अंगूरों की कीमत में भारी गिरावट के कारण किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसान ने बताया कि इस साल निर्यात योग्य 40 से 50 रुपये प्रति किलो से का भाव मिल रहा है.जबकि पहले 60 से 70 रूपये का रेट मिलता था.


 

POST A COMMENT