उत्तर प्रदेश में खोले जाएंगे पशु औषधि केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में खोले जाएंगे पशु औषधि केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

UP News: डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र एवं सहकारी समितियों से जुड़े योग्य लाभार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी. यह योजना भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम (LHDCP) के अंतर्गत संचालित की जाएगी.

Advertisement
उत्तर प्रदेश में खोले जाएंगे पशु औषधि केंद्र, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रियापशुपालकों को सस्ती दर पर उपलब्ध होंगी दवाएं

उत्तर प्रदेश में पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पशु औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे. यह केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर स्थापित होंगे. जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में एक पशु औषधि केंद्र खोला जाएगा, जिससे पशुओं के उपचार  के लिए सस्ती दरों पर दवाएं सुलभ हो सकें. इसी क्रम में लखनऊ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदक को फार्मासिस्ट का नाम एवं उसका वैध पंजीकरण विवरण, दुकान के लिए न्यूनतम 120 वर्ग फुट स्थान का प्रमाण पत्र तथा ड्रग सेल लाइसेंस का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

ऐसे करना होगा आवेदन 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशु औषधि केंद्र स्थापित करने के इच्छुक आवेदकों को 5,000 रुपये शुल्क अदा करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी, इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी http://pashuaushadhi. dahd.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पशुपालकों को उपलब्ध होंगी सस्ती दवाएं

डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र एवं सहकारी समितियों से जुड़े योग्य लाभार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी. यह योजना भारत सरकार की पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम (LHDCP) के अंतर्गत संचालित की जाएगी. उन्होंने बताया कि पशु औषधि केन्द्रों की स्थापना से पशुपालकों को समय पर सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पशुपालन को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा.

ये भी पढे़ं-

Milking Tips गाय-भैंस का दूध निकालने से पहले जरूर करें ये जरूरी 17 काम 

मछली पालन, सिंघाड़ा, मखाना और मोती की खेती को मिलेगा बढ़ावा, UP में शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग

POST A COMMENT