सड़क पर जातीं गाय. प्रतीकात्मक फोटोदूध देने के मामले में गायों की अलग-अलग नस्ल हैं. कुछ ऐसी नस्ल हैं जो 25 से 50 लीटर दूध रोजाना देती हैं, वहीं एक ऐसी भी है जो दिनभर में बहुत जोर लगाने के बाद दो ही लीटर दूध दे पाती है. हालांकि, वैसे हॉल्स्टीन फ़्रिसियन (एचएफ) और जर्सी नस्ल की गिनती सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों में होती है. ज्यादा दूध देने वाली गायों की नस्ल में सबसे ज्यादा विदेशी गाय हैं. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि देसी नस्ल की गाय उनके सामने कमजोर पड़ती हों. हमारे देश में गायों की 51 रजिस्टर्ड नस्ल हैं.
गिर, साहीवाल, ब्रदी, राठी, कांकरेज, थारपारकर ऐसी प्रमुख नस्ल हैं, जो अपने दूध की क्वालिटी के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी एक खास मुकाम रखती हैं. ज्यादा दूध उत्पादन के लिए हमारे देश में गायों की दो विदेशी नस्ल एचएफ और जर्सी भी खूब पाली जाती हैं. इन दोनों नस्ल की गाय रोजाना 50 से 70 लीटर तक दूध देती हैं. लेकिन देसी नस्ल की गायों के मुकाबले विदेशी नस्ल की गायों के दूध की क्वालिटी को कमजोर माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Poultry Egg: UNO और अमेरिकन FDA ने अंडे को लेकर उठाया ये बड़ा कदम, पढ़ें डिटेल
ये भी पढ़ें- Poultry Egg: पोल्ट्री फार्म में अब बच्चों के लिए मुर्गी देगी खास अंडा, सेहत को होगा ये फायदा
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today