Dairy Products: डेयरी में मुनाफा कमाना है तो बाजार में तीन प्रोडक्ट की खूब हो रही डिमांड 

Dairy Products: डेयरी में मुनाफा कमाना है तो बाजार में तीन प्रोडक्ट की खूब हो रही डिमांड 

Dairy Products ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट के बाजार को देखते हुए ऑर्गेनिक चारे की डिमांड दोगुनी हो गई है. इस मामले में एपीडा और क्रिकसिल की मार्केट रिपोर्ट तो यही कहती है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट का 300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था. जबकि ये सिर्फ घरेलू बाजार का आंकड़ा है. 

Advertisement
Dairy Products: डेयरी में मुनाफा कमाना है तो बाजार में तीन प्रोडक्ट की खूब हो रही डिमांड घी को सरकार ने 12% के जीएसटी स्लैब में रखा (Photo:Pixabay)

अब दूध उत्पादन कर सिर्फ दूध बेचकर मुनाफा कमाने की सोचना बेमानी हो चुका है. आज बाजार में दूध से ज्यादा दूध से बने प्रोडक्ट की डिमांड है. डेयरी एक्सपर्ट की भी मानें तो तीन डेयरी प्रोडक्ट की बाजार में खूब डिमांड हो रही है. और अगर आपका डेयरी प्रोडक्ट ऑर्गेनिक है तो फिर कहने ही क्या. फिर तो अच्छे दाम पर जल्द बिकने की संभावना बढ़ जाती है. धीरे-धीरे ही सही, लेकिन ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट की डिमांड जोर पकड़ रही है. सिर्फ डेयरी प्रोडक्ट ही नहीं, सब्जी, दाल, अनाज और फल सभी का एक ऑर्गेनिक बाजार बन चुका है. 

और इस तरह के प्रोडक्ट खासतौर पर आनलाइन ज्यादा बिकते हैं. जानकारों की मानें तो ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट का बाजार 300 करोड़ रुपये को क्रॉस कर चुका है. खासतौर पर डेयरी के तीन प्रोडक्ट की बहुत डिमांड हो रही है. ऑर्गेनिक के चलते दाम भी अच्छे मिल रहे हैं. और ये सब मुमकिन हो रहा है ऑर्गेनिक चारे से. चारे की डिमांड भी डबल हो चुकी है. 

दूध-दही और घी हैं लिस्ट में टॉप पर 

एपीडा और क्रिसिल की रिपोर्ट बताती है कि साल 2023 में 300 करोड़ रुपये के ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट बिके थे. इसमे सबसे ज्यादा दूध, घी और दही बिके थे. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो 300 करोड़ रुपये के ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट में 60 फीसद दूध बिका है. वहीं 20 फीसद घी की बिक्री हुई है. जबकि 10 फीसद दही और 10 फीसद अन्य प्रोडक्ट की डिमांड रही है. डेयरी एक्सपर्ट बताते हैं कि ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट का सबसे बड़ा बाजार आनलाइन है. जहां बड़ी संख्या में ऐसे प्लेटफार्म हैं जो ऑर्गेनिक दूध, घी और दही बेच रहे हैं. 

बढ़ रहा है ऑर्गेनिक चारे का बाजार

रिपोर्ट बताती है कि ऑर्गेनिक चारे का उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है. साल 2024 तक ऑर्गेनिक चारे का उत्पादन डबल हो चुका है. साल 2020 में ऑर्गेनिक चारे का उत्पादन नौ हजार मीट्रिक टन हुआ था. जब साल 2024 में ही ऑर्गेनिक चारे का उत्पादन डबल होकर 18.5 हजार मीट्रिक टन पर पहुंच गया गया था. इस हिसाब से चारे की डिमांड 21 फीसद बढ़ गई है.

डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट उत्पादन के लिए सबसे पहली और जरूरी चीज तो ऑर्गेनिक चारा ही है. बिना इसके ऑर्गेनिक प्रोडक्ट मुमकिन नहीं है. और ऑर्गेनिक चारे के रेट भी ज्यादा मिलते हैं. ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट का बाजार और बड़ा हो सकता है. देश दूध उत्पादन में पहले नंबर पर है. बीते साल 24 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ था. 

ये भी पढ़ें: 

Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन

EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!

POST A COMMENT