सर्दियों में पशुओं का दूध बढ़ाने के उपायगाय-भैंस गर्भवती है और दूध दे रही है. लेकिन एक गर्भवती गाय-भैंस से कब तक दूध लेना चाहिए. ये एक ऐसा सवाल है जो लगभग हर एक पशुपालक के पास होता है. ये जानना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर बच्चा होने के बाद मिलने वाले दूध उत्पादन पर पड़ता है. उत्पादन के साथ दूध की क्वालिटी भी बनती-बिगड़ती है. यही वजह है कि एनिमल एक्सपर्ट खासतौर पर गर्भवती गाय-भैंस की कई बिन्दुओं पर खास देखभाल करने की सलाह देते हैं.
एक्सपर्ट का कहना है कि गाय-भैंस अगर गर्भवती है तो पहले से लेकर 10वें महीने तक उसकी खास देखभाल जरूर करें. इस देखभाल में गाय-भैंस के खानपान से लेकर उसके शेड और बाहर घुमाना-फिराना भी शामिल है. लेकिन इससे पहले ये जरूरी है कि गाय-भैंस के बच्चा देने से दो महीने पहले उसका दूध बंद यानि सुखा देना चाहिए. ये बहुत जरूरी है कि जब भैंस बच्चा दे तो वो दूध न दे रही हो.
भैंस बच्चा देने वाली है इसे इस तरह के लक्षणों से पहचाना जा सकता जैसे, लेवटि का पूर्ण विकास, पूंछ के आसपास मांसपेशियों का ढीला हो जाना, खाने-पीने में रूचि न दिखाना, योनिद्वार का ढीला होना, लगातार तरल पदार्थ निकलना और बार-बार उठना-बैठना.
PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत
Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today