Save Camel: ऊंटों की संख्या बढ़ाने और उन्हें उपयोगी बनाने के लिए FAO ने दिए ये‍ टिप्स 

Save Camel: ऊंटों की संख्या बढ़ाने और उन्हें उपयोगी बनाने के लिए FAO ने दिए ये‍ टिप्स 

Save Camel ऊंटों की संख्या बढ़ाने की कड़ी में ऊंटनी के दूध में विकास के लिए नए अवसरों को सामने लाना और आजीविका को बेहतर करने की कोशि‍श हो रही है. गैर-गोजातीय (नॉन बोवाइन) दूध की न्यूट्रीशन और मेडिशनल वैल्यू के फायदों के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा रही है. साथ ही बाजार संचालन के लिए एक ऐसा ईको-सिस्टम तैयार करने पर चर्चा हो रही है जो किसानों को मजबूत बनाएगा. 

Advertisement
Save Camel: ऊंटों की संख्या बढ़ाने और उन्हें उपयोगी बनाने के लिए FAO ने दिए ये‍ टिप्स ऊंटनी के दूध

विश्व के बहुत सारे देशों में ऊंट पाले जाते हैं. भारत में भी ऊंट पालन होता है और इसे रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है. लेकिन अफसोस की बात ये है कि दूसरे देशों में तो नहीं, लेकिन भारत में ऊंटों की संख्या घटने लगी है. राजस्थान में ही ऊंटों की संख्या लगातार घट रही है. इसे लेकर भारत सरकार ही नहीं, संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की संस्था खाद्य और कृषि संगठन (FAO) भी परेशान है. अभी बीते साल ही यूएनओ ने साल को अंतर्राष्ट्रीय कैमेलिड वर्ष घोषित किया था. भारत में भी बहुत सारे कार्यक्रम घोषि‍त किए गए थे. 

राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र (NCRC) ने कार्यक्रमों का आयोजन किया था. FAO के भारत में प्रतिनिधि ताकायुकी हागिवारा कार्यक्रमों में अतिथि‍ के तौर पर शामिल हुए थे. इस मौके पर ऊंटों की संख्या बढ़ाने और उन्हें उपयोगी बनाने के लिए ऊंटनी के दूध को फ्यूचर मिल्क की लिस्ट में शामिल करने की घोषणा की गई थी. लिस्ट में शामिल पशुओं की घटती संख्या को रोकने और उसे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार भी बड़े पैमाने पर काम कर रही है. 

दूध को सुपरफूड बनाने की है तैयारी 

भारत का लक्ष्य ऊंटों का संरक्षण करना और ऊंटनी के दूध उद्योग की संभावित क्षमताओ को सामने लाना है. यूएनओ के अंतर्राष्ट्रीय कैमेलिड वर्ष को इसी विषय के साथ मनाया गया है. खासतौर से ऊंटनी दूध उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करने और मूल्य-श्रृंखला में सभी हितधारकों को शामिल करके ऊंट पालकों के विकास के लिए स्थायी समाधान का पता लगाने पर भी चर्चा की जा रही है. 

बचानी होंगी चारागाह की जमीन 

फोडर एक्सपर्ट का कहना है कि भारत में ऊंटों की आबादी घट रही है. ऊंटों की आबादी में और गिरावट को रोकने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाने की जरूरत है. इतना ही नहीं स्थायी चरागाह के लिए जमीन भी तय करनी होगी. हालांकि ऊंट पालने वाले समुदाय की मदद करने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन काम कर रहा है. ऊंटनी का दूध एक नहीं कई मायनों में बहुत जरूरी और ताकतवर है. इसलिए इसके संरक्षण की बहुत जरूरत है. इससे मुनाफा भी बहुत होगा. साथ ही ऊंट किसानों तक पहुंच बढ़ाने की जरूरत है, जिससे उनकी चुनौतियों को समझा जा सके.

ब्रीडिंग फार्म, ब्रीडर्स सोसाइटी बनेगी मददगार 

कैमिल एक्सपर्ट का कहना है कि देश में ऊंटों की आबादी में गिरावट आ रही है. इसलिए सबसे पहले ये जरूरी है कि आबादी घटने की वजहों पर एक छोटा अध्ययन किया जाए कि ऐसा क्या हो रहा है. ये जरूरी भी है. साथ ही ऊंटनी के दूध के महत्व को किसी और विषय से जोड़ने के बजाए मेडिशनल वैल्यू से जोड़कर बात की जाए. दूसरा ये कि ऊंटों की आबादी को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि हम न्यूक्लियस ब्रीडिंग फार्म और ब्रीडर्स सोसाइटी को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दें. 

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत

POST A COMMENT