
ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पशुओं को तय मात्रा से ज्यादा यूरिया खाने में दिया जा रहा है. जो की सीधे तौर पर पशुओं के लिए जानलेवा है. वहीं जो उस पशु का दूध पीएगा या उससे बने पदार्थ खाएगा तो उसे भी नुकसान पहुंचेगा. एक मीडिया संस्थान की खबर में भी इसका खुलासा हुआ है. एनिमल और डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो दूध की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए पशुओं को यूरिया खिलाया जा रहा है. अभी तक सबसे ज्यादा मामले सीधे तौर पर दूध में यूरिया मिलाने के आते थे.
लेकिन अब कुछ फीड निर्माता पशुओं के फीड में यूरिया मिलाकर बेच रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि करीब 50 फीसद फीड ब्रांड में जांच के दौरान तय मात्रा से ज्यादा यूरिया पाया गया है. किसान तक ने इस बारे में जब बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से बात की तो उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. साथ ही पशुपालकों और दूध पीने वालों को कुछ सुझाव भी दिए हैं.
बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी, पटना के वाइस चांसलर डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने किसान तक के लाइव शो में बताया कि पशुओं को जो भी खुराक आप दे रहे हैं उसका एक से डेढ़ फीसद यूरिया पशुओं को खाने में दिया जा सकता है. लेकिन जब ये मात्रा ज्यादा हो जाती है तो सबसे पहले इसका सीधा असर पशुओं पर पड़ता है. अगर पशुओं के फीड में ज्यादा यूरिया मिलाकर खिलाया तो देखते ही देखते पशुओं की मौत तक हो जाती है.
ये भी पढ़ें:
Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन
EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today