एनिमल हसबेंडरी मंत्रालय की रिपोर्ट.प्रोटीन की जरूरत को लेकर लोग जागरुक हो रहे हैं. ये इसलिए कहा जा सकता है कि बाजार में प्रोटीन की डिमांड बढ़ रही है. जितने भी ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन देने वाले प्रोडक्ट हैं उनकी डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है. एनिमल प्रोडक्ट दूध-मीट हो या अंडा सभी का हर साल उत्पादन बढ़ रहा है. अगर गौर करें तो कोरोना के बाद से प्रोटीन की डिमांड ज्यादा बढ़ी है. नॉनवेज खाने वाले अंडा-मीट से प्रोटीन ले रहे हैं तो वेजिटेरियन दूध और दूध से बने प्रोडक्ट से प्रोटीन ले रहे हैं. साल 2021 के बाद से दूध-मीट, अंडे की डिमांड में अचानक से बदलाव आया है.
एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो एनिमल प्रोडक्ट से ज्यादा और सस्ता प्रोटीन मिलता है. इसका एक बड़ा फायदा ये भी हुआ है कि प्रोटीन की बढ़ती डिमांड के चलते एनिमल प्रोडक्ट प्रोडक्शन के मामले में भारत कहीं चीन-अमेरिका से आगे निकल गया या उनके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर आ गया है. 6 एनिमल प्रोडक्ट ऐसे हैं जिनका उत्पादन भी ज्यादा होता है और एक्सपोर्ट भी भरपूर होता है.
एनिमल प्रोडक्ट उत्पादन के मामले में दूध, मीट और अंडे को सबसे ऊपर रखा जाता है. मीट की भी बात करें तो बफैलो मीट, शीप (भेड़) का मीट, गोट (बकरे) का मीट और चिकन की बहुत डिमांड रहती है. डिमांड के चलते ही अंडों का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है. चिकन और अंडों का एक्सपोर्ट भारत से कम होता है. इसलिए करीब 52 लाख टन चिकन और 14 हजार करोड़ अंडे भारत में ही खा लिए जाते हैं. बफैलों के मुकाबले बकरे का मीट बहुत ही कम एक्सपोर्ट होता है. जबकि शीप का मीट तो हम खुद भी एक्सपोर्ट करते हैं.
भारत 24.78
यूएस 10.24
पाकिस्तान 6.66
चीन 4.59
ब्राजील 3.68
नोट- आंकड़े करोड़ टन में हैं.
यूएस 2 करोड़
चीन 1.60 करोड़
ब्राजील 1.37 करोड़
रशिया 54.57 लाख
इंडिया 50.19 लाख
नोट- आंकड़े टन में हैं.
चीन 25.38
इंडिया 17.22
पाकिस्तान 5.61
नाइजीरिया 2.92
बांग्लादेश 2.43
नोट- आंकड़े लाख टन में हैं.
चीन 26.40
इंडिया 12.92
आस्ट्रेलिया 9.27
टर्की 5
न्यूजीलैंड 4.49
नोट- आंकड़े लाख टन में हैं.
इंडिया 45.65
पाकिस्तान 12.69
चीन 7.79
इजिप्ट 2
नेपाल 1.38
नोट- आंकड़े लाख टन में हैं.
चीन 3.63 करोड़
इंडिया 81 लाख
इंडोनेशिया 68.48 लाख
यूएस 64.69 लाख
ब्राजील 37.34
नोट- आंकड़े टन में हैं.
ये भी पढ़ें-
Analog Paneer: AIIMS की डॉ. पिंकी बोलीं खा सकते हैं एनालॉग पनीर, लेकिन ध्यान रखें ये बात
Honey Production: शहद उत्पादन में आगे बढ़ रहा, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कम हुए दाम
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today