Weather: उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, गेहूं की फसल में स‍िंचाई कर लें क‍िसान

Weather: उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, गेहूं की फसल में स‍िंचाई कर लें क‍िसान

मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन से सबसे ज्यादा किसान चिंतित है. मौसम विभाग नई दिल्ली की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. वहीं इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड से लेकर 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा

सरसों में माहु को लेकर किसान रहे सतर्क सरसों में माहु को लेकर किसान रहे सतर्क
क‍िसान तक
  • lucknow ,
  • Feb 15, 2023,
  • Updated Feb 15, 2023, 10:25 AM IST

मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन से सबसे ज्यादा किसान चिंतित है. मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. वहीं इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड से लेकर 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लेकर 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है. वहीं पूर्वी दिशा की हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. ऐसे में बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए क‍िसानों के ल‍िए भी मौसम व‍िभाग ने एडवाइजरी जारी की है, ज‍िसमें सब्जी की खेती करने वाले किसानों को पौधशाला की रोपाई करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं क‍ि अन्य फसलों के ल‍िए मौसम व‍िभाग ने क्या सलाह दी है.  

गेहूं की खेती करने वाले किसान करें ये काम

मध्य प्रदेश और पंजाब में गेहूं की फसल अब तैयार होने के पास है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को 60 से 65 दिन के बाद गेहूं गांठ बनने की अवस्था पर तीसरी सिंचाई और 80 से 50 दिन बाद चौथी सिंचाई करनी चाहिए. समय से सिंचाई न करने पर गेहूं की उत्पादकता पर असर पड़ सकता है. मौसम के बढ़ते तापमान को देखते हुए किसानों को सिंचाई का ध्यान रखना होगा.

ये भी पढ़ें : थ्रिप्स कीट आम को पहुंचाता है सबसे ज्यादा नुकसान,अच्छी पैदावार के लिए ऐसे करें उपाय

कृषि  वैज्ञानिकों के द्वारा चने की खेती करने वाले किसानों को फली छेदक कीट के प्रकोप को पहचानने और इसकी रोकथाम की भी सलाह दी गई है. चने के खेत में अगर चिड़िया बैठ रही हो तो किसानों को समझ लेना चाहिए कि फली छेदक कीट का प्रकोप हो चुका है. इसकी रोकथाम के लिए चने की फसल में फिरोमोन ट्रैप का तीन से चार प्रति एकड़ लगाएं. जबकि मूंग की खेती करने वाले किसानों को मार्च में बुवाई कर दें और उन्नत बीजों का संग्रह करें.

सरसों की फसल में माहु लगने की संभावना

सरसों की अगेती फसल अब लगभग तैयार है. वही उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तो अब सरसों और तोरिया की तैयार फसल को किसानों के द्वारा काटा भी जा रहा है. वहीं जिन किसानों ने सरसों की अगेति खेती की है उनके खेत में माहु कीट लगने की संभावना है. अतः किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा सलाह दी गई है कि अपने खेतों की निगरानी करते रहे. ऐसे में पीला ट्रैप का प्रयोग करें.

MORE NEWS

Read more!