Weather update: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बदला मौसम, अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना से इंकार

Weather update: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बदला मौसम, अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना से इंकार

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश के चलते किसान खरीद की फसलों की तेजी से बुआई में जुटे हैं. जुलाई महीने के पहले पखवाड़े में पूरब से लेकर पश्चिम तक खूब बारिश हुई. वही अब पूर्वांचल पिछले 3 दिनों से बारिश को तरस रहा है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वी यूपी के लोगों को अब बारिश का इंतजार करना पड़ेगा

पूर्वांचल में बारिश के इन्तजार में किसानपूर्वांचल में बारिश के इन्तजार में किसान
धर्मेंद्र सिंह
  • Lucknow ,
  • Jul 18, 2023,
  • Updated Jul 18, 2023, 11:36 AM IST

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश के चलते किसान खरीद की फसलों की तेजी से बुआई में जुटे हैं. जुलाई महीने के पहले पखवाड़े में पूरब से लेकर पश्चिम तक खूब बारिश हुई. वही अब पूर्वांचल पिछले 3 दिनों से बारिश को तरस रहा है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वी यूपी के लोगों को अब बारिश का इंतजार करना पड़ेगा. वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रुक-रुक कर भारी बारिश की संभावना जताई गई है . मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पूर्वांचल में 4 से 5 डिग्री के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी. 21 जुलाई तक पश्चिमी यूपी के अधिकतर हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. आगामी 1 सप्ताह तक प्रदेश में जुलाई के पहले पखवाड़े के मुकाबले बारिश में गिरावट रहेगी.

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में अब बारिश को तरसेंगे किसान

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में जुलाई के पहले पखवाड़े में खूब बारिश हुई. 16 जुलाई से मौसम ने फिर करवट ली है जिसके चलते पूर्वांचल के ज्यादा हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है. वही बढ़ते तापमान के चलते लोगों को अब गर्मी सताने लगी है. पूर्वांचल के गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर, श्रावस्ती ,लखीमपुर खीरी ,सीतापुर, बरेली, पीलीभीत ,शाहजहांपुर, बदायूं ,देवरिया ,गोरखपुर, संत कबीर नगर ,बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर ,हरदोई ,फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अयोध्या ,कासगंज ,एटा, मैनपुरी के आसपास के इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना कम  रहेगी. मौसम वैज्ञानिक आलोक पांडे ने बताया कि पूर्वांचल में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

पश्चिमी यूपी में 21 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में 21 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान आकाशीय बिजली और आंधी की भी संभावना व्यक्त की गई है. आईएमडी के मुताबिक बारिश के दौरान पेड़ के नीचे और बिजली के तार के नीचे न रहे है जिससे आकाशीय बिजली के खतरे से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें :कृष‍ि व‍िज्ञान केंद्रों का कायापलट करेगा ICAR, अगले दो महीने में भरे जाएंगे सभी खाली पद

उत्तर प्रदेश के तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. वही उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लखनऊ आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है .

 

 

MORE NEWS

Read more!