UP Weather: अक्टूबर में भीषण गर्मी और उमस के लिए हो जाइये तैयार, जानें कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम

UP Weather: अक्टूबर में भीषण गर्मी और उमस के लिए हो जाइये तैयार, जानें कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम

UP Weather update: यूपी में मॉनसून का असर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. जिन जिलों में बाढ़ का असर था, वहां धीरे-धीरे पानी का स्तर कम हो रहा है. 

प्रयागराज में अधिकतम तापमान हुआ 36 ℃ के पारप्रयागराज में अधिकतम तापमान हुआ 36 ℃ के पार
नवीन लाल सूरी
  • Lucknow,
  • Oct 03, 2024,
  • Updated Oct 03, 2024, 7:22 AM IST

उत्तर प्रदेश में उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ी अहम जानकारी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 अक्टूबर यानी गुरुवार को पूर्वी यूपी में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार है. वहीं गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को ज्यादा जगहों पर बारिश हो सकती है. जबकि 4 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. 

प्रयागराज सबसे गर्म शहर

इसी तरह 5 और 6 अक्टूबर को पश्चिमी-पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, बस्ती में कल हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा है. यहां पर अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

वाराणसी बीएचयू में 36.6℃, कानपुर में 36℃, हमीरपुर में 36.2℃ और आगरा ताज में 36.2℃ दर्ज किया गया है. लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 35.3℃ रहा है. वहीं लखीमपुर खीरी में 27.4 सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. वाराणसी बीएचयू में 27℃, बलिया में 26℃, प्रयागराज में 26.6℃, सुल्तानपुर में 26℃, फतेहगढ़ में 26.8℃, आगरा ताज में 26.4℃ और अलीगढ़ में 26℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

मॉनसून का असर हुआ थोड़ा कम

बता दें कि यूपी में मॉनसून का असर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. जिन जिलों में बाढ़ का असर था, वहां धीरे-धीरे पानी का स्तर कम हो रहा है. 

 

MORE NEWS

Read more!