यूपी के 15 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें 10 अगस्त को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

यूपी के 15 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें 10 अगस्त को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

UP Weather Today: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी तट पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुंचने से मानसूनी द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में खिसककर बीकानेर, ग्वालियर, उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश पर केंद्रित है. 

यूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्टयूपी के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Aug 10, 2026,
  • Updated Aug 10, 2026, 7:17 AM IST

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों के ज़्यादातर हिस्सों में 10 अगस्त यानी सोमवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान 15 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, राजधानी लखनऊ में आज दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद जनपद में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं.

इन हिस्सों में आज होगी भारी बारिश

लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट और ललितपुर में अनेक जगहों पर भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में आज अनेक जगहों पर बारिश होने का अलर्ट है. 

इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश

इसके अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, हापुड़, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, बस्ती, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, संत कबीर नगर, महाराजगंज और कुशीनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. जबकि मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, गोरखपुर और देवरिया में आज एक या दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार है.  

यूपी में मॉनसून की सक्रियता बरकरार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी तट पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुंचने से मानसूनी द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण में खिसककर बीकानेर, ग्वालियर, उत्तरी पूर्वी मध्य प्रदेश पर केंद्रित है. 

उन्होंने बताया कि निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से पुरी होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जाने से मानसूनी प्रवाह मध्य भारत की ओर होने के कारण आगामी 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है.हालांकि, प्रदेश के दक्षिणी जिलों में मॉनसून की सक्रियता बरकरार रहने से कई जिलों में भारी वर्षा का दौरा जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें-

जल संकट से निपटने की बड़ी तैयारी में सैनी सरकार, ‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ प्रोग्राम को मंजूरी

फिर बदला मौसम का मिजाज, इन राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें दिल्‍ली-NCR का वेदर अपडेट

MORE NEWS

Read more!