यूपी में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, 60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, पढ़ें- IMD की चेतावनी

यूपी में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, 60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, पढ़ें- IMD की चेतावनी

UP Weather Today: अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन 73.4 मिमी बारिश हुई है. जबकि सामान्य तौर पर यह 134.5 मिमी होनी चाहिए थी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जून से 6 जुलाई तक औसतन 69.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि यहां की सामान्य बारिश 150.6 मिमी है.

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज से मौसम बदलने वाला है.उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज से मौसम बदलने वाला है.
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Jul 07, 2026,
  • Updated Jul 07, 2026, 7:15 AM IST

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में 7 जुलाई यानी मंगलवार से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, पश्चिमी यूपी में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 60 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. बता दें कि सोमवार को मिर्जापुर और हमीरपुर में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में 114 मिमी, औरैया में 68.8 मिमी और जालौन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई.

अगले 7 दिनों तक मॉनसून रहेगा एक्टिव 

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले सात दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहेगा. वहीं, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 7 जुलाई से 12 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर अब अवदाब में बदल गया है. इसके प्रभाव से 7 जुलाई से दक्षिणी यूपी में तेज बारिश होगी, जबकि 7 से 12 जुलाई के बीच पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, महराजगंज, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, समेत यूपी के कई जिले शामिल हैं.

यूपी में 45 फीसदी कम हुई बारिश

अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन 73.4 मिमी बारिश हुई है. जबकि सामान्य तौर पर यह 134.5 मिमी होनी चाहिए थी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जून से 6 जुलाई तक औसतन 69.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि यहां की सामान्य बारिश 150.6 मिमी है. इस प्रकार पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 54 फीसदी कम बारिश हुई है.उन्होंने आगे बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक औसतन 79.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 111.9 मिमी होनी चाहिए थी. इस प्रकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-

IMD Alert: झारखंड से MP की ओर बढ़ रहा डिप्रेशन, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2.28 लाख से अधिक पशुओं का होगा बीमा, पशुपालकों को मिलेगी राहत

MORE NEWS

Read more!