
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है. इसकी वजह से प्रदेश की जनता को गर्मी और धूप का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि रात के समय मौसम बदलने से हल्की ठंड होने लगी है. इसी बीच आईएमडी का बड़ा अपडेट सामने आया है. आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 10 अक्टूबर यानी गुरुवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदलने जा रहा है. इस अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों में न ही कहीं बारिश होने के आसार है और न ही कहीं बादल गरजने व बिजली गिरने की संभावना है. कुल मिलाकर प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने वाला है.
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के अमरोहा, संभल, उन्नाव, कानपुर, प्रयागराज, हरदोई, बरेली, रामपुर, फतेहपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ समेत पूर्वी यूपी के गोरखपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर में गुरुवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं.
इसी तरह 11 और 12 अक्टूबर को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है. साथ ही 13, 14 और 15 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है. वहीं एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान मौसम साफ रहने से गर्मी बढ़ सकती है. वहीं बारिश का सिलसिला थमने के बाद प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान भी 34℃ से 35℃ के आसपास ही रिकार्ड किया जा रहा है. न्यूनतम तापमान 23℃ से 25℃ के आसपास दर्ज किया जा रहा है. इसी के साथ ही बीते कई दिनों से प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं रिकार्ड की गई है.
जहां कही भी बारिश हो रही वहां हल्की फुल्की ही बारिश होते देखने को मिली है. प्रयागराज में सबसे ज्यादा 36.8℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. साथ ही हरदोई ने 34℃, कानपुर शहर में 35.4℃, फतेहपुर में 34.2℃, झांसी में 35.1℃ अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है.
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नए कम दबाव क्षेत्र के असर से आज प्रदेश के कई पूर्वी जिलों में कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेशवासियों को उमस से राहत मिलेगी.