Weather News: पूरे उत्तर भारत में ठंड की सितम शुरू, कश्मीर से लेकर राजस्थान तक गिरा पारा

Weather News: पूरे उत्तर भारत में ठंड की सितम शुरू, कश्मीर से लेकर राजस्थान तक गिरा पारा

आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

पूरे उत्तर भारत में ठंड की सितम शुरूपूरे उत्तर भारत में ठंड की सितम शुरू
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Dec 08, 2023,
  • Updated Dec 08, 2023, 6:35 PM IST

कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, क्योंकि घाटी में रात की तापमान शून्य से नीचे बनी रही, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से थोड़ा अधिक है.दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है, में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं रिज़ॉर्ट घाटी में सबसे अधिक ठंड दर्ज किया गया.

कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे

आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:- प्याज पर निर्यात बैन के बाद किसानों का विरोध, महाराष्ट्र में जाम किया मुंबई हाइवे

11 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल 

मौसम कार्यालय ने कहा कि 11 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आएगी. इसने रात के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट की भी भविष्यवाणी की है. मौसम कार्यालय ने कहा कि 12 से 15 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

देश के अन्य हिस्सों में भी बर्फबारी शुरू

देश के अन्य हिस्सों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी हुई है और सीकर जिले के फतेहपुर में रात का तापमान सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.  रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार रात सीकर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और चूरू का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हनुमानगढ़ के संगरिया में पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 8.7 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.  जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और धौलपुर में 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा.(PTI)

MORE NEWS

Read more!