बांदा में भीषण गर्मी का कहर: 47 डिग्री तापमान ने बढ़ाई मुश्किलें, किसानों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

बांदा में भीषण गर्मी का कहर: 47 डिग्री तापमान ने बढ़ाई मुश्किलें, किसानों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

बांदा में अप्रैल माह में ही बेहताशा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, जिला प्रशासन के मुताबिक बीते दिनों तापमान 47 डिग्री के पार कर गया था, अभी भी तापमान 45 पार कर गया है. भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

बांदा में भीषण गर्मी का कहरबांदा में भीषण गर्मी का कहर
सिद्धार्थ गुप्ता
  • Banda,
  • May 16, 2026,
  • Updated May 16, 2026, 12:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. हालात ऐसे हैं कि पूरा जिला मानो हीट चेंबर बन गया हो. सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार की गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बीते दिनों बांदा सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के सबसे गर्म जिलों में भी शामिल रहा.

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने अपील की है कि लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें. वहीं, बाहर जाते समय सिर और मुंह को अच्छी तरह ढककर रखें, क्योंकि लापरवाही हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है. इसके अलावा, इस तेज गर्मी का असर खेती पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है. विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार बढ़ते तापमान से फसलों को नुकसान हो सकता है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है.

किसानों के लिए ये एडवाइजरी जारी

दरअसल, बांदा में अप्रैल माह में ही बेहताशा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, जिला प्रशासन के मुताबिक बीते दिनों तापमान 47 डिग्री के पार कर गया था, अभी भी तापमान 45 पार कर गया है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें, इस भीषण गर्मी में फसलों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है, किसान से अपील की गई है कि लगातार सिंचाई करते रहें, जिससे फसल खराब होने से बचेगी.

डॉक्टरों ने लोगों को दिया ये सलाह

  • डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी से बचें.
  • वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं. दस्त लग सकते हैं.
  • इसलिए लगातार पानी पीते रहें, ज्यादा तेल मसालेदार चीजों से बचाव करें.
  • शरीर को ढककर रखें, सीधे धूप शरीर पर न पड़ने दें.
  • ठंडी चीजों का लगातार सेवन करते रहें.

जिला प्रशासन ने बनाया कूलिंग सेंटर

इसके अलावा जिला प्रशासन ने कूलिंग सेंटर बनाये हैं, जिसमे आने जाने वाले लोगो को राहत मिलने के साथ ठंडा पानी उपलब्ध रहता है, शहर के प्रमुख चौराहों पर पानी के फुवारा से छिड़काव किया जा रहा है, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सके. इसके अलावा प्रशासन ने टोल फ्री नंबर जारी कर कंट्रोल रूम शुरू किया है, जिसका नंबर 05192-285260 है. लोग इसमें फोन करके त्वरित मदद पा सकते हैं.

बांदा जिले में लगातार बढ़ रहा तापमान

ADM वित्त कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि बांदा जिले का तापमान बीते दिनों से फिर से लगातार बढ़ रहा है, इन दिनों भीषण गर्मी का कहर है, जिसको लेकर एडवाईजरी जारी की गई है, लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, लोग उसमे फोन करके मदद ले सकते हैं, आवाजाही वाली जगहों पर पानी की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सभी से अपील है कि धूप में न निकले, जरूरत पर चेहरा शरीर ढक कर निकले, गाइड लाइन भी जारी की गई है, जिसका पालन करें, 12 बजे से 4 बजे तक न निकले. पानी लगातार पीते रहें.

MORE NEWS

Read more!