झारखंड में आसमान से बरस रही आग, हीट वेव को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी

झारखंड में आसमान से बरस रही आग, हीट वेव को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है. धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और जामताड़ा में भीषण गर्मी पड़ रही है.

झारखंड में हीट वेव का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)झारखंड में हीट वेव का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
क‍िसान तक
  • Ranchi,
  • Apr 28, 2024,
  • Updated Apr 28, 2024, 10:02 AM IST

झारखंड में इस वक्त झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. आसमान से बरस रही आग ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने झारखंड में अगले चार से पांच दिनों तक हीट वेव को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार 28 अप्रैल को झाऱखंड के 11 जिलों के लिए हीट वेव को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में साहिबगंज. गोड्डा, पाकु़ड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां शामिल है. जबकि रांची, बोकारो,रामगढ़ और खूंटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है. धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और जामताड़ा में भीषण गर्मी पड़ रही है.28 अप्रैल के बाद 29 और 30 अप्रैल को भी किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं है. 29 और 30 अप्रैल को धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिले में कुछ स्थानों पर गंभीर लू की लहर चल सकती है. पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां का भी यही हाल रहने वाला है. 

ये भी पढ़ेंः 30 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में रहेगा हीट वेव का असर, पढ़ें लेटेस्ट मौसम अपडेट यहां

44 डिग्री तक जा सकता है तापमान

इधर राजधानी रांची में भी लोग गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार रांची में अगले दो तीन दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. रांची में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है.जबकि इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. पूरे झारखंड की बात करें तो आज पूरे झारखंड में सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस गोड्डा जिले में हो सकता है. जबकि बाकि सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहेगा. झारखंड में बढ़ती गर्मी को लेकर हीट स्ट्रोक से सावधान रहने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ेंः UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पड़ रही बेतहाशा गर्मी, IMD ने जारी किया वॉर्म नाइट का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

हीटस्ट्रोक से बचाव के उपाय

गर्मी से बचाव को लेकर रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि सीधे धूप के संपर्क आने से परहेज करें. छायादार जगह पर रहें. दिन से 11 बजे से लेकर 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें.डिहाइड्रेशन से खुद को बचाने के लिए अधिक पानी पिए. सर को ढंककर ही घर से बाहर निकले. अगर किसी को लू लग जाती है तो उसे बर्फ पैक और ठंडे पानी से ठंडा करे और उसे तत्काल अस्पताल ले जाएं. बच्चों और बूढ़ों को लू मारने का अधिक खतरा रहता है, उन्हें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. जानवरों और चिड़ियों के लिए बाहर पानी रखें. 
 

 

MORE NEWS

Read more!