यूपी में 'सोलर दीदी' योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, गांवों में ऐसे लिख रही हैं बदलाव की नई कहानी

यूपी में 'सोलर दीदी' योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, गांवों में ऐसे लिख रही हैं बदलाव की नई कहानी

Solar Didi Story: सोलर दीदियां न केवल तकनीकी कार्य कर रहीं हैं, बल्कि वे जागरूकता अभियान का भी अहम हिस्सा हैं. वे ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के फायदे समझाकर पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं. इससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है.

women empowerment by solar didi scheme rural economy increases in uttar pradeshwomen empowerment by solar didi scheme rural economy increases in uttar pradesh
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Apr 13, 2026,
  • Updated Apr 13, 2026, 6:49 PM IST

उत्तर प्रदेश में 'सोलर दीदी' योजना ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण का मजबूत आधार बनकर उभर रही है. इस पहल के माध्यम से गांवों की महिलाओं को सौर ऊर्जा से जुड़ी तकनीकी ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. अब महिलाएं सिर्फ घरेलू कार्यों तक सीमित नहीं रहकर ऊर्जा क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहीं हैं और गांवों में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं.

गांवों में सौर बिजली संबंधी समस्याओं का हल

दरअसल, योजना के तहत महिलाओं को सोलर लैंप, सोलर पैनल, चार्जिंग यूनिट और अन्य सौर उपकरणों की स्थापना, संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाता है. इसके साथ ही उन्हें तकनीकी खराबियों को ठीक करने और उपकरणों की बिक्री से जुड़ी जानकारी भी दी जाती है. जिसका नतीजा, जहां पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कमी एक बड़ी चुनौती थी, वहीं अब “सोलर दीदी” गांव-गांव में ऊर्जा का भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरीं हैं.

महिलाओं का परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान

इस पहल का सबसे बड़ा प्रभाव महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के रूप में देखने को मिल रहा है. वहीं सोलर उत्पादों की बिक्री और सेवाओं के माध्यम से महिलाएं नियमित आय अर्जित कर रहीं हैं. कई महिलाएं अपने परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं और आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं.

पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा

सोलर दीदियां न केवल तकनीकी कार्य कर रहीं हैं, बल्कि वे जागरूकता अभियान का भी अहम हिस्सा हैं. वे ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के फायदे समझाकर पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं. इससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है.

सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग

सबसे खास बात है कि सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह योजना लगातार विस्तार पा रही है. आने वाले समय में अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने की योजना है, ताकि हर गांव ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके. सोलर दीदी पहल न केवल गांवों में रोशनी फैला रही है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाकर सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई दिशा भी दे रही है.

ये भी पढ़ें-

UP में फसल बर्बादी पर सियासत तेज, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला

LPG की जगह इथेनॉल स्टोव को बढ़ावा देने की मांग, उद्योग ने सरकार को लिखा पत्र

MORE NEWS

Read more!